{"_id":"57551c6e99dfb8e7eb578c7abca8fdf5","slug":"police-removed-crowd-flashing-sticks-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने लाठी भांज हटाई भीड़ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने लाठी भांज हटाई भीड़
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Mon, 14 Dec 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार की सुबह से ही प्रधानी चुनाव का परिणाम जानने के लिए उत्साहित कार्यकर्ताओं और समर्थकों को काबू में करने के लिए पुलिस को पसीने छूटते रहे।
कई जगहों पर पुलिस को इसके लिए लाठी भांजनी पड़ी, तो कई स्थानों पर समर्थक और पुलिस के जवानों में नोंकझोंक भी हुई।
महीनों से दिन रात एक करने के बाद रविवार को चुनाव परिणाम आना था। इसके लिए भोर से ही समर्थकों की भीड़ केंद्र के बाहर जमा थी। जिला प्रशासन द्वारा केंद्र से दो सौ मीटर दूर रहने की सख्त हिदायद दी गई थी।
इसी के तहत कई स्थानों पर बैरिकेडिंग हुई थी। वहां बाकायदे दरोगा और सिपाहियों की ड्यूटी लगाई गई थी।
लेकिन भीड़ के आगे प्रशासन की सारी व्यवस्था फेल नजर आई। आलम यह हुआ कि भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस वालों के पसीने छुूटते रहे।
इसमें शहर के डीएवी कालेज के पास गणना केंद्र के बाहर ड्यूटी पर लगे एसओ सिधारी को भीड़ नियंत्रण में करने के लिए लाठियां भांजनी पड़ी।
पुलिस के सख्त तेवर को देखते हुए सत्ता से जुड़े कुछ लोग पुलिस से भिड़ गए। उन लोगों ने किसी एसओ को देख लेने की धमकी तक दी। हालांकि बाद में वे लोग सिपाहियों को चेतावनी देते हुए चले गए।
ऐसा ही कुछ हाल जिले के अन्य केंद्रों के बाहर भी देखने को मिला। तरवां ब्लाक पर मतगणना के समय समर्थकों की भारी भीड़ निर्धारित दूरी के भीतर घुस जा रही थी।
विज्ञापन
पुलिसवालों के बार-बार अनुरोध किए जाने के बाद भी जब लोग नहीं मानें तो उन्हें नियंत्रण में करने और दूर भगाने के लिए पुलिस को लाठी भांजनी पड़ी।
उधर, एसओ तरवां छत्रजीत सिंह के आदेश पर सिपाहियों ने जब लाठी पटकना शुरू किया तो भीड़ एकाएक दूर भागी। इस दौरान कई लोग गिरकर चुटहिल भी हो गए।
पुलिस द्वारा उठाए गए इस कदम का परिणाम रहा कि दोबारा किसी ने आगे जाने की हिम्मत नहीं जुटाई। जबकि पुलिस लगातर लोगों का हटाती बढ़ाती रही।