फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Police recovered girl in critical condition fear of rape police force deployed in village in azamgarh

आजमगढ़: गंभीर हालत में बरामद हुई युवती, दुष्कर्म की आशंका, दो समुदायों के बीच का मामला देख पुलिस बल तैनात

Wed, 17 Nov 2021 12:43 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 17 Nov 2021 12:43 PM IST
सार

मौके पर एसपी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए हैं। एक युवती गंभीर हालत में एक मकान से बरामद हुई, जिसका कुछ युवकों ने अपहरण कर लिया था। परिजन और पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन
Police recovered girl in critical condition fear of rape police force deployed in village in azamgarh
मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ जिले के सरायमीर थाना क्षेत्र के महाजनी टोला मोहल्ला में युवती को अपहृत कर दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। युवती गंभीर अवस्था में एक व्यक्ति के घर से रात में बरामद हुई है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई। मामला दो समुदायों के बीच का होने से सरायमीर कस्बे में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। एसपी समेत अन्य आलाधिकारी मौके पर डेरा डाले हैं। दुकाने बंद हैं और तनाव का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, सरायमीर कस्बे के महाजनी टोला मोहल्ले की रहने वाली एक युवती मंगलवार को दिन में अपने एक मकान से दूसरे मकान पर जा रही थी। इसी बीच मोहल्ले के ही कुछ युवकों ने उसे अपहृत कर लिया और वहीं के एक मकान में लेकर चले गए। काफी देर तक युवती के घर न पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन


देर रात युवती को मौका मिला तो उसने अपहरणकर्ताओं के ही मोबाइल से परिजनों को यह बताया कि उसे कुछ युवकों ने एक धार्मिक स्थल के सामने वाले मकान में बंद कर रखा है। जिस पर परिजन वहां पहुंचे तो वह बहुत गंभीर हालत में मिली। परिजन आनन-फानन उसे फूलपुर कस्बा स्थित एक प्राइवेट अस्पताल ले गए, जहां से उसे बुधवार की सुबह जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो समुदायों के बीच का मामला होने से तनाव की स्थिति बन गई है। युवती के साथ दुष्कर्म की आशंका भी जताई जा रही है। हालांकि इस मुद्दे पर फिलहाल कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है। घटना की जानकारी होते ही एसपी अनुराग आर्य, एसपी ग्रामीण सिद्धार्थ समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।

एसपी ने 24 घंटे के अंदर आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर युवती के परिजनों व आक्रोशित लोगों को शांत कराया है। घटना को लेकर सरायमीर कस्बे में तनाव की स्थिति बनी हुई है। ज्यादातर दुकानदार अपनी दुकानें बंद किए हुए हैं।

आजमगढ़ एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है, युवती को कुछ लोगों ने अपहृत कर लिया था, जो गंभीर अवस्था में बरामद हुई है। जिला अस्पताल उसे इलाज के लिए भेजा गया है। तीन-चार युवकों पर अपहृरण की बात परिजन मौखिक रुप से कह रहे हैं। जिनकी तलाश में पुलिस टीम लगा दी गई हैं। फोर्स तैनात है, जल्द सभी आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed