फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   police raided on hookah bar running inside of restaurant 24 women and girls in custody in azamgarh up

यूपी: रेस्टोरेंट का बोर्ड लगाकर अंदर चल रहा था हुक्का बार, पुलिस ने मारा छापा, युवतियों समेत 24 हिरासत में

Mon, 18 Jan 2021 04:05 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 18 Jan 2021 04:05 PM IST
विज्ञापन
police raided on hookah bar running inside of restaurant 24 women and girls in custody in azamgarh up
हुक्का बार में पुलिस ने मारा छापा। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में हुक्का बार के संचालन पर प्रतिबंध है, इसके बाद भी जिले में चोरी छिपे इसका संचालन किया जा रहा था। शहर के सिधारी थाना क्षेत्र में विश्वकर्मा मंदिर के सामने स्थित एक परिसर में रेस्टोरेंट का बोर्ड लगा कर हुक्का बार संचालित किया जा रहा था।

विज्ञापन


मुखबिर की सूचना पर सीओ सिटी के नेतृत्व में शहर कोतवाली व सिधारी थाना पुलिस ने रविवार को रेस्टोरेंट पर छापामारी की। इस दौरान चार हुक्का बार में युवतियों समेत 29 लोग मिले। पुलिस के पहुंचते ही संचालक फरार हो गया और मौजूद युवक-युवतियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। वहीं रेस्टोरेंट में तलाशी अभियान जारी है।
विज्ञापन


शहर में हुक्का बार मिलने से पुलिस हरकत में आ गई है। सोमवार को जगह-जगह तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। लगभग तीन माह पूर्व भी शहर कोतवाली पुलिस ने शहर में एक साथ दो-दो हुक्का बारों पर छापेमारी की कार्रवाई कर आधा दर्जन लोगों को पकड़ा था। जिसमें एक हुक्का बार बिलरिया की चुंगी क्षेत्र तो दूसरा हर्रा की चुंगी क्षेत्र में आवास विकास कॉलोनी के पास संचालित हो रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

police raided on hookah bar running inside of restaurant 24 women and girls in custody in azamgarh up
हुक्काबार - फोटो : अमर उजाला।

पुलिस की इस कार्रवाई के बाद भी शहर के सिधारी थाना क्षेत्र के विश्वकर्मा मंदिर के सामने स्थित एक परिसर में नशे का यह कारोबार रेस्टोरेंट का बोर्ड लगा कर संचालित हो रहा था। ब्रदर्स क्लब नाम से संचालित इस हुक्का बार में रविवार की शाम काफी संख्या में युवक-युवतियां मौजूद थे। मुखबिर से सूचना मिली तो सीओ सिटी सक्रिय हो गए। शहर कोतवाली व सिधारी थाना पुलिस के साथ सीओ स्वयं मौके पर पहुंच गए और छापेमारी की।

मौके से हुक्का भी बरामद हुआ है, जिसका कई युवक प्रयोग कर रहे थे। पुलिस को देखते ही हुक्का बार संचालक मौके से फरार हो गया। वहीं पुलिस ने मौके पर मौजूद मिले दो दर्जन भर से अधिक युवक व युवतियों को थाने में लाकर मुकदमा दर्ज किया गया।

एसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि प्रतिबंध के बाद भी हुक्काबार का संचालन हो रहा है। वहां से 29 युवक-युवतियां पकड़े गए हैं। इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। संचालक फरार है। उसकी तलाश में पुलिस टीम लगाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed