{"_id":"5e42e5588ebc3ee6033e4fa7","slug":"police-prepared-a-blueprint-for-priyanka-gandhi-s-security-azamgarh-news-vns510194582","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रियंका की सुरक्षा का पुलिस ने तैयार किया है खाका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रियंका की सुरक्षा का पुलिस ने तैयार किया है खाका
विज्ञापन
बिलरियागंज में प्रियंका गांधी के कार्यक्रम स्थिल पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते एसपी ग्रामी?
- फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी बाड्रा का बुधवार को जिले में आगमन हो रहा है। जेड प्लस सुरक्षा प्राप्त प्रियंका गांधी की सुरक्षा को लेकर जनपद पुलिस ने पूरा खाका तैयार किया हुआ है। एक एडिशनल के साथ ही दो सीओ व आठ इंस्पेक्टर तैनात किये गये है। इसके साथ ही भारी संख्या में पुलिस फोर्स भी तैनात रहेगी।
सीएए व एनआरसी को लेकर बिलरियागंज में हुए बवाल के बाद विभिन्न राजनैतिक दलों के नेताओं व प्रतिनिधिमंडलों का बिलरियागंज पहुंचने का क्रम लगातार जारी है। बुधवार को कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी बाड्रा भी बिलरियागंज आ रही है। वह बुधवार की सुबह 9.45 बजे वाराणसी एयरपोर्ट से कार द्वारा बिलरियागंज के लिए चलेंगी। एक बजे दिन में वे बिलरियागंज पहुंचेगी। ढाई बजे तक बिलरियागंज बवाल के पीड़ित परिवारों की महिलाओं से मुलाकात करेगी और ढाई बजे बिलरियागंज से वाराणसी एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगी। वाराणसी से आते समय जनपद सीमा पर सीओ लालगंज अजय यादव उन्हें जनपद की सीमा में रिसीव करेंगे। और अपने सुरक्षा घेरे में उन्हें बिलरियागंज तक पहुंचायेंगे। इसके बाद वापसी में वे ही उन्हें वाराणसी जनपद की सीमा पर सीऑफ भी करेंगे। बिलरियागंज में आयोजित प्रियंका गांधी बाड्रा के कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम पुलिस महकमे ने किया है। एक एडिशनल एसपी के साथ ही दो सीओ, आठ इंस्पेक्टर, एक कंपनी पीएसी के अलावा 100 महिला आरक्षियों की ड्यूटी लगायी गई है। इतना ही नहीं जनपद की सीमा में शामिल होते ही प्रियंका गांधी बाड्रा को स्वचालित शस्त्रों व मोबाइल प्रोटेक्शन युक्त तथा बीपी जैकेट के साथ एक से तीन की दो स्कोर्ट भी लगाया जायेगा। इसके साथ ही एक पीएसओ महिला व पुरूष वर्दी में सशस्त्र उपलब्ध कराये जाएंगे।
प्रियंका गांधी बाड्रा के जनपद आगमन पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये है। मैं स्वयं मौजूद रहूंगा। इसके साथ ही दो सीओ व आठ इंस्पेक्टर की डियूटी लगी है। एक कंपनी पीएसी के साथ ही 100 महिला अरक्षी भी मौके पर मौजूद रहेंगी। - एनपी सिंह, एसपी आरए, आजमगढ़।