फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Police negligence in Azamgarh dead body of Former Pradhan declared unclaimed and sent for postmortem

पुलिस की लापरवाही : पूर्व प्रधान के शव को लावारिस बता भेजा पोस्टमार्टम को, परिजनों ने किया चक्काजाम; नोकझोंक

Mon, 26 Aug 2024 07:10 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 26 Aug 2024 07:10 PM IST
सार

Azamgarh News: आजमगढ़-फैजाबाद मार्ग पर भीषण चक्काजाम की सूचना पर कप्तानगंज थाना की पुलिस के साथ बड़ी संख्या में फोर्स भी पहुंच गई। ग्रामीणों और परिजनों ने बताया कि पूर्व प्रधान के लापता होने की सूचना पुलिस को दी गई थी। पुलिस ने इसे दर्ज भी किया था, बावजूद इसके पूर्व प्रधान की डेड बॉडी को लावारिस बता देना, बड़ी लापरवाही है।

विज्ञापन
Police negligence in Azamgarh dead body of Former Pradhan declared unclaimed and sent for postmortem
आजमगढ़-फैजाबाद मार्ग पर भीषण चक्काजाम करते लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के रौसर गांव के समीप पीपल के पेड़ के पीछे झाड़ियों में पूर्व प्रधान का शव मिला। पुलिस ने शव को लावारिस मानकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, परिजन व ग्रामीणों को इसकी सूचना मिली तो वह आक्रोशित हो उठे और आजमगढ़-फैजाबाद मार्ग को जाम कर दिया।

विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस व ग्रामीणों के बीच जमकर नोकझोंक हुई। पुलिस ने भीड़ को भगाने के लिए लाठियां भी भांजी। उधर, सूचना मिलते ही कप्तानगंज, कंधरापुर, तहबरपुर थाने की पुलिस सहित सीओ बूढ़नपुर, सीओ सगड़ी व एसपी आरए चिराग जैन मौके पर पहुंचे और समझाकर जाम को समाप्त कराया।
विज्ञापन


इस बीच करीब दो घंटा तक लंबा जाम लगा रहा। वहीं, पूर्व प्रधान के गायब होने की सूचना परिजनों ने थाने पर दी थी। इसके बाद भी पुलिस ने लापरवाही करते हुए शव को लावारिस बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कस्बे में महराजगंज रोड स्थित पुरानी बाजार निवासी पूर्व प्रधान त्रिवेणी शुक्ला उर्फ गुड्डू शुक्ला (55) रविवार की शाम घर से बाहर निकले थे। जब वह देर रात तक घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने इसकी सूचना थाने पर दी।

पुलिस  ने भीड़ को समझाया
इसके बाद सोमवार की सुबह फौज की तैयारी कर रहे युवकों ने रौसर गांव के एक किमी पूरब कंधरापुर व कप्तानगंज थाने की सीमा पर लगे पीपल के पेड़ के पीछे झाड़ियों में 55 वर्षीय एक अधेड़ का शव देखा। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को थाने ले आई इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

उधर शव मिलने की सूचना त्रिवेणी के परिजनों को हुई तो वह थाने पहुंचे तो पता चला कि त्रिवेणी शुक्ला का ही शव पुलिस ने लावारिस के रूप में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों को बिना सूचना दिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने से नाराज परिजनों व ग्रामीणों ने इसका विरोध जताते हुए कस्बे को दो घंटे के लिए जाम कर दिया।



साथ ही मांग किया कि शव को उन्हें सुपुर्द कर दिया जाए। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाए। वहीं पुलिस का कहना था कि शव को एक बार पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जाता हैं तो उसके बिना वापस नहीं आता।

इस पर आक्रोशित ग्रामीणों ने पहले कप्तानगंज चौक पर दो घंटे फिर हाईवे डेढ़ घंटे तक जाम लगा दिया। मौके पर कप्तानगंज, कंधरापुर व तहबरपुर थाने की पुलिस सहित सीओ बूढ़नपुर, सीओ सगड़ी व एसपीआरए चिराग जैन पहुंचे। ग्रामीणों को किसी तरह समझा-बुझा कर जाम समाप्त कराया। इस संबंध में एसपी से पूछा गया तो वह कुछ भी बोलने से इंकार किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed