फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Police left for Lucknow to attach Mafia Mukhtar's property

माफिया मुख्तार की संपत्ति कुर्क करने लखनऊ रवाना हुई पुलिस

Sat, 20 Nov 2021 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Police left for Lucknow to attach Mafia Mukhtar's property
विधायक मुख्तार अंसारी की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। जनपद पुलिस की टीम उसकी लखनऊ में स्थित तीन करोड़ की संपत्ति को कुर्क करने के लिए जिले से रवाना कर दी गई है।
विज्ञापन

मुख्तार अंसारी के खिलाफ जिले के तरवां थाने में गैंगेस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। इसके तहत अपराध की कमाई से अर्जित की गई। उसकी संपत्ति को कुर्क करने की कवायद में जनपद पुलिस जुटी हुई है। मुकदमे की विवेचना के दौरान विवेचक ने मुख्तार अंसारी की लखनऊ में 194 वर्ग मीटर में फैली संपत्ति को चिन्हित किया। पुलिस की तरफ से उसे कुर्क करने के लिए आख्या जिलाधिकारी को भेजी गई। जिलाधिकारी ने माफिया मुख्तार के उक्त संपत्ति को कुर्क करने का आदेश जारी कर दिया। जिस पर शनिवार को जिले से पुलिस की टीम विवेचक प्रशांत श्रीवास्तव के नेतृत्व में लखनऊ रवाना कर दिया गया। एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि गैंगेस्टर के तहत मुख्तार के खिलाफ तरवां थाने में मुकदमा दर्ज है। इसके तहत ही कार्रवाई करते हुए लखनऊ में स्थित मुख्तार की संपत्ति कुर्क करने को टीम रवाना कर दी गई है। उक्त संपत्ति की बाजारू कीमत तीन करोड़ रूपये है। उन्होंने बताय कि मुख्तार ही नहीं अन्य जो भी गैंगेस्टर के तहत पाबंद अपराधी है, उनकी अपराध की दुनिया से हुई कमाई से बनाई गई संपत्ति को आगे भी कुर्क किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed