फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Police got Rs 59,600 of cyber fraud refunded

Azamgarh News: पुलिस ने साइबर ठगी के 59,600 रुपये वापस कराया

Sat, 09 Aug 2025 01:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Police got Rs 59,600 of cyber fraud refunded
आजमगढ़। साइबर हेल्पडेस्क और थानों की सक्रियता से तीन अलग-अलग साइबर ठगी के मामलों में पीड़ितों को 59,600 रुपये की धनवापसी कराई गई है। सरायमीर और जीयनपुर कोतवाली क्षेत्रों में दर्ज मामलों पर त्वरित कार्रवाई कर पुलिस ने पीड़ितों को राहत पहुंचाई है। पहले मामले में सरायमीर के धंगवल गांव निवासी आशीष ने गलती से 35,000 किसी अन्य खाते में भेज दिया। साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज होने के बाद कंप्यूटर ऑपरेटर सौरभ की मदद से राशि की वापसी शुक्रवार को कराई गई। दूसरे मामले में सरायमीर के मंजीरपट्टी गांव निवासी मिथिलेश यादव को फेसबुक मैसेंजर पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर ठगा गया था। उन्होंने 40,000 रुपये ट्रांसफर किए थे, जिनमें से 15,000 रुपये बैंक खाते से रिकवर कर उन्हें लौटाए गए। शेष राशि की रिकवरी प्रक्रिया जारी है। सरायमीर थाना प्रभारी निहार नंदन ने बताया कि ठगी की शिकायत हुए दो लोगों के रुपये वापस लौटाए। तीसरे मामला जीयनपुर के मोलनापुर गोड़ारी गांव का है। गांव के राजकुमार भास्कर ने ऑनलाइन कंपनी में बारकोड स्कैन कर 1,22,945 का निवेश किया था। कुछ दिनों बाद कंपनी बंद हो गई। उन्हें ठगी का पता चला। पुलिस जांच में 50,813 होल्ड कराए गए। इनमें से 9,600 की राशि छह अगस्त को पीड़ित को वापस दिलाई गई। जीयनपुर कोतवाल जितेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed