फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Police freed 24 protected animals

Azamgarh News: 24 संरक्षित पशुओं को पुलिस ने मुक्त कराया

Mon, 17 Mar 2025 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Mar 2025 10:27 PM IST
विज्ञापन
Police freed 24 protected animals
लाटघाट। रौनापार थाने की पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर सुरौली महुला बॉर्डर पर घेरे बंदी कर 24 संरक्षित पशुओं को लेकर जा रहे ट्रक को पकड़ लिया। वहीं, मौके का फायदा उठाते हुए एक ट्रक चालक भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने पशुओं को पकड़ कर आश्रय स्थल भेजवा दिया। पुलिस आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। रौनापार थाने की पुलिस को सोमवार सुबह सात बजे सूचना मिली थी कि ट्रक में लदे पशुओं को ले जाया जा रहा है। पुलिस ने आजमगढ़ मऊ बॉर्डर पर घेराबंदी की और एक ट्रक को पकड़ ली, जबकि दूसरा ट्रक भागने में सफल रहा। पकड़े गए ट्रक में दो दर्जन संरक्षित पशु थे। ट्रक में सात पशु मरे थे और छह पशु गंभीर रूप से घायल थे। पुलिस ने सभी पशुओं को हरैया विकासखंड के पिहार आश्रय स्थल भिजवा दिया। घायल पशुओं को पशु चिकित्सक उपचार कर रहे हैं। हालांकि, पुलिस ने कोई जानकारी देने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed