फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Police found against conversion Hiyuwa

धर्मांतरण के विरोध में एसपी से मिला हियुवा

Sat, 13 Jun 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Sat, 13 Jun 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
Police found against conversion Hiyuwa
जनपद में हो रहे धर्मांतरण को लेकर हिंदु युवा वाहिनी की बैठक शुक्रवार को अंबेडकर पार्क में हुई। बैठक के बाद हिंदु युवा वाहिनी  कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर इस कार्य में जुटे लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन


हिंदु युवा वाहिनी के जिला संयोजक हरिबंश मिश्र ने कहा कि ईसाई मिशनरियों द्वारा जिले में लगातार धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। गुरुवार को जहानागंज थाना क्षेत्र के चक्रपानपुर चौकी अंतर्गत कादीपुर गांव में वृहद पैमाने पर धर्मांतरण कराया गया। इस संबंध में जानकारी देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन


 जिला मंत्री मनोज सिंह ने कहा कि गरीब हिंदू परिवारों को बहुत से लाभ का लालच देकर ईसाई बनाया जा रहा है। जिला उपाध्यक्ष विनोद सोनकर ने कहा कि जब कार्यकर्ताओं ने संबंधित थाने की पुलिस से जानकारी मांगी तब जाकर यह घृणित कार्य बंद कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर संयोजक मिथिलेश चौरसिया ने प्रशासन से मांग की कि संबंधित थाने को ऐसी कार्रवाई में लिप्त लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उचित कार्रवाई करें। इस मौके पर दिनेश चौहान, रामसकल चौहान, विरेंद्र मौर्या, रविंद्र यादव, हलधर दुबे, दिनेश कुमार, लालमन राजभर, रूद्रपताप पांडेय, अशोक यादव, महावीर विश्वकर्मा, प्रेम सागर, राजेश चौबे आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed