फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Police FIR filed against many people for blocking road by placing dead body in Azamgarh

Azamgarh News: सड़क पर शव रख चक्काजाम करने वालों के खिलाफ एक्शन, 14 नामजद और 70 अज्ञात पर FIR

Thu, 09 Jan 2025 12:58 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 09 Jan 2025 12:58 PM IST
सार

आजमगढ़ जिले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट को गलत बताते हुए सड़क पर शव रख कर जाम लगाने वाले 14 नामजद के साथ ही 60-70 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
Police FIR filed against many people for blocking road by placing dead body in Azamgarh
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ जिले के पवई थाना क्षेत्र के गालिबपुर गांव के लोगों ने बुधवार को पवई-कलान मार्ग पर शव रखकर चक्का जाम कर दिया था। परिजनों की मांग पर पुलिस ने चार नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा तो दर्ज किया ही साथ में सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन कर रहे लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने इस मामले में 14 नामजद और 60-70 अज्ञात लोगों पर मुकदमा पंजीकृत किया है।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
पवई थाना क्षेत्र के गालिबपुर गांव निवासी लालू (38) पुत्र ससेनु का उनके पट्टीदारों से भूमि को लेकर विवाद चल रहा था। लालू की पत्नी ने बताया कि दो दिन पूर्व पट्टीदारों से विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद के दौरान पट्टीदार ने लालू को जान से मारने की धमकी भी दी थी। इस बात को लेकर पट्टीदारों ने फिर सोमवार की रात करीब 11 बजे लालू के साथ मारपीट की। 
विज्ञापन


ग्रामीणों के हस्तक्षेप से मामला शांत हो गया लेकिन बाद में घर के पास सड़क पर लालू का शव मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना लालू की पत्नी को दी। सूचना मिलते ही लालू की पत्नी अपने चार बेटियों के साथ घर पहुंच गई। इसकी सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराया तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ठंड से मौत होने की पुष्टि हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट को लालू की पत्नी फर्जी बता रही है। पत्नी ने आरोप लगाया कि पोस्टमार्टम कर रहे चिकित्सक ने उसे पांच लाख रुपये देने की बात कही। पत्नी ने कहा कि जिस जमीन का विवाद चल रहा वह जमीन उनके बच्चों के नाम से किया जाए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई कर मुझे न्याय दिया जाए। 

थानाध्यक्ष फूलपुर, सरायमीर, पवई व एसडीएम फूलपुर सुरेंद्र नरायण त्रिपाठी मौके पर पहुंचे और परिवार को समझाया और परिजनों के कहने पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर परिजनों को कॉपी सौंप दी गई है। इसके बाद फिर पोस्टमार्टम के लिए शव को भेजा गया। प्रशासन की इस कार्रवाई से संतुष्ट होकर परिजनों ने दो घंटे बाद जाम को समाप्त कर दिया। 

वहीं, इस मामले में पुलिस ने सड़क पर जाम लगाने को लेकर शनिदेव, सुरेंद्र, मुंशीलाल, रामदवर, रोहित, श्रीपति, गीता, शुभम, अभिषेक तिवारी, दीपक, विनोद, रोहित, रंजना, ममता व 60-70 अज्ञात लोगों पर मुकदमा पंजीकृत किया गया। 

अधिकारी बोले
पुलिस व प्रशासन के विरुद्ध नारे लगाते हुए राज्य मार्ग अवरुद्ध किया गया। आम लोगों में दहशत फैलाया गया। इससे मौके पर काफी अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। इसे लेकर 14 नामजद व 60-70 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है। -चिराग जैन, एसपी ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed