फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Police filed FIR against father

पिता पर सबूत नष्ट करने का केस, हो रही जांच

Fri, 02 Aug 2019 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Aug 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
Police filed FIR against father
आजमगढ़। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के भदाव गांव निवासी युवती पिंकी के शव की पहचान के बाद पुलिस गुत्थी सुलझाने के प्रयास में जुटी हुई है। एसओ रौनापार दिनेश पाठक के मुताबिक 26 जुलाई की रात पिंकी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने के बाद उसके पिता कालिका गुप्ता आदि लाश को बोलेरो में रखकर पहले तो मऊ के दोहरीघाट में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे थे। रास्ते में गाड़ी खराब हो गई। इसकी जानकारी होने पर बोलेरो मालिक ने अपनी गाड़ी वापस मंगवा ली। लोग पिंकी का शव लेकर दोबारा घर आ गए। यहां कफन आदि हटाकर उसकी लाश एक बोरे में भरा और साइकल से ले जाकर बनकटा पुल के नीचे फेंककर फरार हो गए।
विज्ञापन

एसओ ने बताया कि जांच में पता चला कि पिंकी के घर किसी एक महिला रिश्तेदार ने फोन कर बताया था कि वह किसी और के साथ घूम रही थी। रिश्तेदार के फोन के बाद से ही उसके घर में कलह शुरू हुई थी। शुक्रवार को घर की तलाशी लेने पर पुलिस ने कफन बरामद कर लिया है। वहीं पिंकी के कमरे की तलाशी लेने पर एक लेटर बरामद हुआ जिसमें उसने अपनी महिला रिश्तेदार को दोषी ठहराया है। ऐसे में पुलिस लेटर के सत्यता की जांच के लिए उसे विशेषज्ञ के यहां भेजवा दिया है। एसओ रौनापार दिनेश पाठक ने बताया कि पिंकी के पिता सहित अन्य लोगों का बयान है कि पिंकी ने स्वयं आत्महत्या कर ली थी। उसे कोई लड़का परेशान कर रहा था। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर यदि बेटी को कोई परेशान कर रहा था तो घर वालों ने थाने में शिकायत क्यों नहीं किए, साथ ही पिंकी ने आत्महत्या ही कर ली तो पुलिस को क्यों सूचना नहीं दी और बगैर सूचना के ही लाश ठिकाने लगाने का प्रयास क्यों किया। इस मामले में कईयों की भूमिका संदिग्ध है। एसओ रौनापार दिनेश पाठक ने तहरीर देकर शुक्रवार को पिंकी के पिता कालिका गुप्ता को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने और सबूत नष्ट करने की धारा में केस दर्ज कर लिया है। एसपी त्रिवेणी सिंह ने बताया कि पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जो-जो तथ्य सामने आएंगे। उसके तहत मुकदमे की धारा और आरोपियों का नाम बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed