फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Police engaged in search of teacher's killers

Azamgarh News: शिक्षक के हत्यारों की तलाश में दबिश में जुटी पुलिस

Sat, 03 Dec 2022 06:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Dec 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
Police engaged in search of teacher's killers
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार की सुबह शिक्षक की गोली मार कर हत्या के बाद परिजनों व ग्रामीणों में गम व गुस्से का माहौल है। वहीं पुलिस हत्यारोपियों की तलाश में लगाताद दबिश की कवायद में जुटी है। जीयनपुर कोतवाली पुलिस के साथ ही एसओजी की टीम भी हत्यारोपियों की तलाश में लगाई गई है।
विज्ञापन

गोड़इतपट्टी गांव निवासी संजय यादव की बृहस्पतिवार की सुबह अज्ञात बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दिया था। घटना के समय संजय बाइक से स्कूल पढ़ाने जा रहे थे। वे अखईपुर स्थित कंपोजिट विद्यालय के हेडमास्टर पद पर कार्यरत थे। पीएम के बाद मृतक का शव घर पहुंचा और देर शाम ही दोहरीघाट स्थित मुक्तिधाम पर शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। शुक्रवार को भी मृतक के गांव में गम व गुस्से का माहौल देखने को मिला। वहीं हत्यारोपियों की तलाश में पुलिस बृहस्पतिवार की पूरी रात व शुक्रवार को दिन भर जगह-जगह दबिश की कवायद में जुटी नजर आयी। सीओ सौम्या सिंह के नेतृत्व में एक टीम घटना स्थल के आसपास के सीसी टीवी फुटेज को खंगालने में जुटी रही। इतना ही नहीं कई लोगों को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed