{"_id":"639f59534bb2ab7ba9162aa0","slug":"police-engaged-in-search-by-registering-a-case-against-four-accused-azamgarh-news-vns6892677146","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: चार आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: चार आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुटी पुलिस
विज्ञापन
आजमगढ़। तरवां थाना क्षेत्र के बघरा गांव में शनिवार की देर रात मोबाइल पर हुई बहसबाजी के बाद एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जबकि उसका सगा भाई गोली लगने से घायल हो गया था। इस घटना में पुुलिस ने चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश कर रही है। जबकि 12 से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस प्रकरण के बाबत पूछताछ कर रही है।
शनिवार की देर रात तरवां थाना क्षेत्र के बघरा गांव में मोबाइल पर हुई बहसबाजी को लेकर दो पड़ोसियों में विवाद हो गया। इसमें एक पक्ष द्वारा चलाई गई गोली से दूसरे पक्ष के सगे भाई रविशेष यादव 35 वर्ष व सचिन यादव 24 वर्ष पुत्र शिवपूजन यादव घायल हो गए। इस घटना में रविशेष यादव की मौत हो गई। जबकि सचिन के पैर में गोली लगी है।
परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने लालजी, रविंद्र, पंचम और संचम के ऊपर नामजद मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुटी हुई है। वहीं पुलिस द्वारा 12 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है। जिनसे पूछताछ की पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि रविशेष यादव सेना से रिटायर था उसके ऊपर भी कई मुकदमे दर्ज थे। वहीं जिन चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उनमें संचम के ऊपर 307 सहित कई मुकदमे हैं। आरोपियों की तलाश के लिए दो टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।