{"_id":"65ddae2adc3f098ce001581e","slug":"police-encounter-arrest-chain-snatcher-in-azamgarh-2024-02-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh: पुलिस के हत्थे चढ़ा चेन स्नैचिंग की घटना को अंजाम देने वाला बदमाश, मुठभेड़ में गोली लगने से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh: पुलिस के हत्थे चढ़ा चेन स्नैचिंग की घटना को अंजाम देने वाला बदमाश, मुठभेड़ में गोली लगने से घायल
Tue, 27 Feb 2024 03:29 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 27 Feb 2024 03:29 PM IST
सार
आजमगढ़ जिले की पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। पुलिस ने चेन स्नैचिंग के आरोपी को गिरफ्तार किया है। शहर कोतवाली पुलिस से बदमाशों की ककरहटा के पास मुठभेड़ हुई। जिसमें पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी है।
विज्ञापन
Azamgarh news
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आजमगढ़ शहर कोतवाली पुलिस ने चेन स्नैचिंग की घटना को अंजाम देने वाले एक शातिर व अंतर्जनपदीय अपराधी को मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार कर लिया। मुखबिर की सूचना पर सोमवार की देर रात शहर कोतवाली अंतर्गत ककरहटा के पास मुठभेड़ हुई। घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पूछताछ में उसने अपने दो अन्य साथियों का भी नाम बताया है। जिनकी तलाश में पुलिस की टीम जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह है पूरा मामला
बीते 19 फरवरी को हीरापट्टी मोहल्ले में स्वास्थ्य कर्मी सुबाष पांडेय की पत्नी से अल सुबह ही चेन स्नेचिंग की घटना हुई थी। सुबाष पांडेय की तहरीर पर शहर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चेन स्नेचरों की तलाश में जुटी थी। सोमवार की रात शहर कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि चेन स्नेचिंग की घटना को अंजाम देने वाला ककरहटा सर्विस लेन से गुजरने वाला है।
विज्ञापन
इस सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर चेकिंग करने लगी। कुछ ही देर में एक बाइक सवार आता दिखा। पुलिस को देखते ही वह बाइक मोड़ कर भागने का प्रयास किया लेकिन बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस बीच पुलिस ने उसे घेर लिया। पुलिस द्वारा घेरे जाने पर बदमाश ने तमंचे से पुलिस टीम पर फायर कर दिया।
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी। बदमाश की पहचान शोभित उर्फ कल्लू गौतम निवासी दुधली थाना झिंझाना जिला शमली के रूप में किया। उसे तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके पास से तमंचा, कारतूस, एक बाइक व 30 हजार रुपये नकद बरामद किए गए।
पूछताछ में बदमाश ने बताया कि वह सुमित निवासी जटान खानपुर थाना झिंझाना व कपिल निवासी छोटा खानपुर डेरा भगीरथ थाना झिंझाना जिला शमली के साथ मिलकर चेन स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम देता है। दोनों फरार साथियों की तलाश में पुलिस की टीम जुटी हुई है।
क्या कहते हैं एसपी
शहर कोतवाली के साथ ही जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में हुई चेन स्नैचिंग की घटनाओं का पर्दाफाश हुआ है। मुठभेड़ में अंतर्जनपदीय चेन स्नैचर पकड़ा गया है। इस पर आजमगढ़ के साथ ही संतकबीरनगर, देवरिया व गोरखपुर जिलों में छह मुकदमें पंजीकृत है। तीन लोगों का यह गैंग है, जिसका मुखिया मुठभेड़ में घायल होने के बाद गिरफ्तार हुआ है। दो अन्य की तलाश में पुलिस जुटी है।
अनुराग आर्य, एसपी आजमगढ़