फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Police did route diversion for enrollment

नामांकन को लेकर पुलिस ने किया रूट डायवर्जन

Wed, 09 Feb 2022 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Police did route diversion for enrollment
विधानसभा चुनाव का नामांकन बृहस्पतिवार से शुरू हो रहा है। नामांकन को लेकर जहां प्रशासन अपनी तैयारियों में जुटा है। वहीं पुलिस ने भी लोगों को परेशानी से बचाने के लिए रूट डायवर्जन किया है।
विज्ञापन

जिसके अनुसार पंचदेव मंदिर पेट्रोल पंप से पुलिस लाइन होते हुए कलेक्ट्रेट जाने वाले लोग अपने वाहन जजी मैदान में पार्क कर पैदल कलेक्ट्रेट तक जाएंगे। रैदोपुर तिराहे से तहसील सदर या कलेक्ट्रेट जाने वाले वाहन अपनी सुविधानुसार जजी मैदान या डीएवी कॉलेज ग्राउंड में वाहन पार्क कर पैदल जाएंगे। अग्रसेन चौराहा से सिविल लाइन या पुलिस ऑफिस की तरफ जाने वाले वाहन भी अपने सुविधानुसार जजी मैदान या डीएवी ग्राउंड में पार्क कर पैदल जाएंगे। गांधी तिराहे से पुलिस ऑफिस होते हुए कलेक्ट्रेट या तहसील सदर जाने वाले वाहन की डीएवी कॉलेज में पार्किंग होगी। नामांकन स्थल कलेक्ट्रेट को देखते हुए 10 फरवरी से नामांकन समाप्ति तक गांधी तिराहे से तहसील सदर या कलेक्ट्रेट तक कोई वाहन नहीं जाएंगे। अग्रसेन चौराहे से पुलिस ऑफिस या सिविल लाइन की तरफ कोई वाहन नही जाएंगे। गांधी तिराहे से तहसील सदर या कलेक्ट्रेट की तरफ कोई वाहन नहीं जाएगा। पंचदेव तिराहे से कलेक्ट्रेट की तरफ कोई वाहन नहीं जाएगा। कलेक्ट्रेट में काम करने वाले अधिकारी, कर्मचारियों व अधिवक्ता गण जिनका पास या पहचान पत्र रहेगा उनका वाहन अग्रसेन चौराहा से होते हुए कुंवर सिंह उद्यान गेट के सामने से कलेक्ट्रेट के नीचे बने पार्किंग में पार्क होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed