फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Police detained 14 people for allegedly imparting religious education in jaunpur interrogation

UP: 'हमें नमाज पढ़ाने भेजा गया...', धार्मिक शिक्षा देने के आरोप में 14 लोग पकड़ाए; डेढ़ घंटे तक चली पूछताछ

Thu, 24 Apr 2025 11:42 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 24 Apr 2025 11:42 PM IST
सार

यूपी के आजमगढ़ में धार्मिक शिक्षा देने की शिकायत पर पुलिस ने छह पुरुष और आठ महिलाओं को हिरासत में लिया है। वे लोग आंध प्रदेश से आए हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस ने उनसे डेढ़ घंटे तक पूछताछ की फिर छोड़ दिया।

विज्ञापन
Police detained 14 people for allegedly imparting religious education in jaunpur interrogation
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

Azamgarh Crime: आजमगढ़ के बरदह थाना क्षेत्र के खराट गांव में पुलिस ने 14 संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है, जिनमें 6 पुरुष और 8 महिलाएं शामिल हैं। ये लोग आंध्र प्रदेश से आए हैं और दावा कर रहे हैं कि उन्हें धार्मिक शिक्षा और नमाज पढ़ाने के लिए विभिन्न गांवों में भेजा गया है।

विज्ञापन


पुलिस की पूछताछ में इन लोगों ने बताया कि वे पहले आजमगढ़, फिर सरायमीर पहुंचे, जहां से उन्हें खराट गांव भेजा गया। अन्य टीमें अलग-अलग स्थानों पर गई हैं। स्थानीय लोगों को इनके व्यवहार पर शक हुआ, जब वे गांव के उस्मान अली के घर रुके और कुछ दिन पहले पास के टेंट में रह रहे थे। 
विज्ञापन


ग्रामीणों और भाजपा के कार्यकर्ताओं ने इसकी सूचना बरदह थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह और सीओ लालगंज शुभम अग्रवाल पुलिस बल के साथ खराट गांव पहुंचे और उस्मान अली के घर से 14 लोगों को हिरासत में लिया। भाजपा बरदह मंडल के पदाधिकारियों ने थाने में तहरीर देकर इनकी गहन जांच की मांग की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के बाद होगी कार्रवाई

सीओ भूपेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि पूछताछ में इन लोगों ने खुद को शिक्षक बताया और कहा कि वे कोविड काल में निजामुद्दीन, दिल्ली से मुस्लिम धर्म की शिक्षा देने के लिए अलग-अलग क्षेत्रों में भेजे गए थे। ये लोग मस्जिदों में जाकर शिक्षा देते हैं। पुलिस ने इनके आपराधिक इतिहास की जांच की, लेकिन कोई संदिग्ध रिकॉर्ड नहीं मिला।

सीओ ने कहा कि हमने 14 लोगों के खिलाफ प्राप्त आवेदन के आधार पर जांच शुरू की है। फिलहाल कुछ संदिग्ध नहीं मिला है। ये लोग शुक्रवार को दूसरे गांव में जाएंगे। आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी। इन लोगों को निर्देशित किया गया है कि जब यह लोग कहीं जाएं तो पुलिस को सूचना देकर जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed