फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Police department owes two crores on electricity dept

पुलिस विभाग पर बिजली का सर्वाधिक दो करोड़ बकाया

Thu, 17 Oct 2019 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
Police department owes two crores on electricity dept
आजमगढ़। बिजली विभाग बकाया राजस्व की वसूली को लेकर लगातार हाथपांव मार रहा है। लाख-दो लाख तक के बकायेदार आम उपभोक्ताओं की बत्ती गुल कर दी जा रही है। वहीं सरकारी विभागों पर करोड़ों का बकाया है और बिजली विभाग सिर्फ नोटिस भेजकर रह जा रहा है। इस वक्त पुलिस विभाग बिजली विभाग का सबसे बड़ा बकायेदार है। पुलिस विभाग पर दो करोड़ रुपये बकाया है।
विज्ञापन

बिजली के बिल की वसूली को लेकर शासन काफी सख्त है। लगातार शक्ति भवन से बकाया वसूली को लेकर दिशा निर्देश दिये जा रहे हैं। आम उपभोक्ताओं के साथ ही सरकारी विभागों की भी नकेल कसने का निर्देश है लेकिन बिजली विभाग सिर्फ आम उपभोक्ताओं तक ही कार्रवाई में सीमित है। आम उपभोक्ताओं के यहां यदि 10 हजार से अधिक का बकाया है तो टीम घर तक वसूली के लिए पहुंच जा रही है। न जमा करने पर कनेक्शन काट दिया जा रहा है। वहीं लाखों करोड़ों में बकाया लगाने वाले सरकारी विभागों को सिर्फ नोटिस भेज कर व मौखिक वार्ता कर बिजली विभाग के अधिकारी शांत हैं। पुलिस विभाग पर दो करोड़ रुपये का बिजली बिल बकाया है। इसमें पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पुलिस लाइन के साथ ही सभी थाने व चौकी के बिजली कनेक्शन शामिल हैं। दूसरे बड़े बकायेदार में जिला महिला अस्पताल है। यहां 75 लाख रुपये बकाया है। इसके लिए अस्पताल प्रशासन ने शासन से धनराशि की डिमांड की है। वहीं पीडब्लूडी पर आठ लाख तो निर्माण खंड पर 15 लाख रुपये का बकाया है। इन सभी बकायेदारों को नोटिस पर नोटिस भेजी जा रही है लेकिन किसी भी सरकारी विभाग की लाइन काटने की कवायद अब तक बिजली विभाग ने नहीं की है।
विज्ञापन

सरकारी विभागों से बकाया वसूली के लिए लगातार नोटिस भेजी जा रही है। इतना ही नहीं विभाग के अधिकारी स्वयं संबंधित बकायेदार विभागों के अधिकारियों से वार्ता कर बकाया जमा करने का अनुरोध कर रहे हैं। सभी विभागों को नेटिस देने के साथ ही एक निश्चित समय तक बकाया जमा करने को कह दिया गया है। इसके बाद लाइन काटने की कवायद शुरू की जायेगी। - अरविंद कुमार सिंह, एक्सईएन, वितरण खंड प्रथम।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed