फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Police caught Kuntu Singh wanted accused in Gangster Act in Azamgarh

आजमगढ़: पुलिस ने पकड़ा गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी, यूपी के टॉप अपराधियों में शामिल कुटूं के गिरोह का है सदस्य

Thu, 02 Sep 2021 04:30 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 02 Sep 2021 04:30 PM IST
सार

प्रदेश के टॉप-10 अपराधी ध्रुव कुमार सिंह उर्फ कुंटू सिंह के गिरोह के सदस्य को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पकड़ा है। 

विज्ञापन
Police caught Kuntu Singh wanted accused in Gangster Act in Azamgarh
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ जिले के कुख्यात अपराधी ध्रुव कुमार सिंह उर्फ कुंटू सिंह गिरोह के सक्रिय सदस्य को जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त की गिरफ्तारी बुधवार की सुबह उसके घर से ही हुई। पकड़ा गया आरोपी गैंगस्टर एक्ट में वांछित था।

विज्ञापन


एसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश के टॉप-10 अपराधी ध्रुव कुमार सिंह उर्फ कुंटू सिंह गिरोह के सक्रिय सदस्य रामकरन यादव पुत्र स्व. अर्जुन यादव निवासी हरई इस्माइलपुर की पुलिस को काफी दिनों से तलाश थी। बुधवार को मुखबिर से सूचना मिली कि रामकरन यादव अपने घर आया हुआ है।
विज्ञापन


इस पर जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने दबिश देकर उसे उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया। रामकरन के खिलाफ भी चार मुकदमें दर्ज है। वह कुंटू सिंह गिरोह का सक्रिय सदस्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed