फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Police caught an inter-district gang of thieves while taking stolen goods to Jaunpur for sale, five arrested.

Azamgarh News: चोरी का माल जौनपुर बेचने ले जाते समय पुलिस ने पकड़ा अंतरजनपदीय चोर गिरोह, पांच गिरफ्तार

Wed, 27 May 2026 02:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Police caught an inter-district gang of thieves while taking stolen goods to Jaunpur for sale, five arrested.
बरदह थाने की पुलिस ने अंतरजनपदीय चोर गिरोह के गिरफ्तार आरोपी व सामान। श्रोत-पुलिस
बरदह थाना पुलिस ने अंतरजनपदीय चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से करीब 7.25 लाख रुपये मूल्य का चोरी का सामान बरामद किया गया है। आरोपी विद्यालयों से चोरी किए गए सोलर प्लेट और अन्य डिजिटल उपकरण जौनपुर में बेचने के लिए ले जा रहे थे। क्षेत्राधिकारी लालगंज भूपेश पांडेय ने बताया कि 19 मई को ग्राम असवनिया स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापकों ने तहरीर देकर विद्यालयों में हुई चोरी की सूचना दी थी। चोरों ने विद्यालयों के ताले तोड़कर छत पर लगे सोलर प्लेट, डिजिटल बोर्ड, सीपीयू, बैटरी, स्टेबलाइजर, एलईडी टीवी, गैस सिलेंडर समेत अन्य सामान चोरी कर लिया था। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी थी। घटना के खुलासे के लिए गठित पुलिस टीम मंगलवार रात पारा मोड़ के पास गश्त और वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी का सामान एक वाहन में लादकर जौनपुर ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने गोहहरा मार्ग पर घेराबंदी कर टाटा मैजिक वाहन को रोक लिया। चालक भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस ने वाहन समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान आदित्य सिंह, विपिन सिंह, राहुल राजभर, संदीप सरोज और रवि राव के रूप में बताई। उन्होंने स्वीकार किया कि अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर विद्यालयों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

पुलिस ने उनके कब्जे से 15 सोलर प्लेट, डिजिटल बोर्ड, एलईडी टीवी, सीपीयू, बैटरी, स्टेबलाइजर, गैस सिलेंडर, माउस सहित अन्य उपकरण बरामद किए हैं। साथ ही चोरी में प्रयुक्त टाटा मैजिक वाहन को भी सीज कर दिया गया है।तलाशी के दौरान आरोपी राहुल राजभर के पास से एक तमंचा, कारतूस और दो हजार रुपये नकद बरामद हुए। पूछताछ में उसने बताया कि यह रकम तरवां थाना क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में हुई चोरी से संबंधित है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed