फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   police case will be filed against 219 madrasa operators due to found fake in SIT investigation in azamgarh

Azamgarh News: एसआईटी की जांच में फर्जी पाए गए 219 मदरसा, संचालकों के खिलाफ दर्ज होगा मुकदमा

Wed, 07 Aug 2024 05:24 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 07 Aug 2024 05:24 PM IST
सार

आजमगढ़ जिले में फर्जी पाए गए 219 मदरसों के संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। एसआईटी की जांच में ये सभी मदरसे फर्जी पाए गए हैं। 

विज्ञापन
police case will be filed against 219 madrasa operators due to found fake in SIT investigation in azamgarh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एसआईटी की जांच में फर्जी पाए गए 219 मदरसा संचालकों पर अब मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। कई मदरसे जमीन पर बने ही नहीं हैं, लेकिन छात्रों का दाखिला दिखाया गया है। बिना मान्यता के भी मदरसे संचालन किए जा रहे हैं।

विज्ञापन


निदेशक अल्पसंख्यक के आदेश के बाद डीएमडब्ल्यूओ (जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी) ने विशेष जांच दल से फर्जी मदरसों की सूची मांगी है। इससे मदरसा संचालकों में एक बार फिर हड़कंप मच गया है। फर्जी मदरसों की सूची मिलते ही थानों में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन


जिले में वर्ष 2010 में बिना मान्यता संचालित मदरसों का मामला प्रकाश में आया था। मदरसा पोर्टल पर जब मदरसों को अपलोड करवाया गया तो 313 मदरसों के कागजात में गड़बड़ी पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी शिकायत शासन तक हुई। प्रदेश में योगी की सरकार बनने के बाद वर्ष 2017 में अस्तित्व विहीन, बिना मान्यता के चल रहे मदरसों की जांच की जिम्मेदारी एसआईटी को सौंपी गई। जांच के दौरान एसआईटी की टीम ने पाया कि 313 में से 219 मदरसे ऐसे हैं जो सिर्फ कागजों में संचालित हैं। मौके पर इनका कोई अस्तित्व ही नहीं है। इनमें से 39 मदरसा संचालक तत्कालीन अधिकारियों, कर्मचारियों से मिली भगत कर आधुनिकीकरण योजना का लाभ भी ले चुके थे।

इन मदरसों के अलावा 72 मदरसे ऐसे पाए गए, जिनको नियमों को ताक पर रखकर मान्यता दी गई थी। एसआईटी ने इसमें विभाग के तत्कालीन अधिकारियों की भूमिका संदिग्ध पाई थी। इन मदरसों के खिलाफ मान्यता प्रत्याहरण की कार्रवाई की जानी है।

नवंबर 2022 में एसआईटी की जांच रिपोर्ट पर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित समिति ने फर्जी मदरसा संचालकों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने की संस्तुति भी कर दी थी। लेकिन फर्जी मदरसा संचालकों पर मुकदमा दर्ज कौन कराएगा। इस संबंध में शासन स्तर से कोई पत्र न आने से मामला रुका हुआ था। अब फर्जी मदरसा संचालकों पर एफआईआर दर्ज कराने के लिए निदेशक अल्पसंख्यक ने जिला अल्पसंख्यक अधिकारी को पत्र भेजा है। जिसके क्रम में डीएमओ ने एसआईटी को पत्र लिखकर फर्जी मदरसों की सूची मांगी है।

क्या बोले अधिकारी
फर्जी मदरसा संचालकों पर मुकदमा दर्ज कराने के लिए निदेशक अल्पसंख्यक का पत्र आया है। फर्जी मदरसा संचालकों की सूची उपलब्ध कराने के लिए एसआईटी से पत्राचार किया जा रहा है। अभी सूची उपलब् नहीं हुई है। सूची उपलब्ध होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। -वर्षा अग्रवाल, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed