आजमगढ़। एक बार फिर से कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। लोगों को सुरक्षित करने के लिए फिर से पुलिस महकमे ने कमर कसनी शुरू कर दी है। तहत एसपी के निर्देश पर रविवार को पूरे शहर में सभी थानों के पुलिस कर्मियों ने रूट मार्च किया। लोगों से कोरोना गाइड लाइन के अनुपालन करने के लिए कहा।
शहर कोतवाली से कोतवाल धीरेंद्र श्रीवास्तव के नेतृत्व में रूट मार्च की शुरूआत हुई। अचानक पुलिस फोर्स को सड़क देख लोगों में हड़कंप मच गया। कोतवाल ने लाउडस्पीकर से लोगों को कोरोना गाइड लाइन की जानकारी दी। अनुपालन के प्रति जागरूक किया। उन्होंने सभी से सामाजिक दूरी का पालन करने और मास्क व सैनिटाइजर के इस्तेमाल का अनुरोध किया। इसके साथ ही चेतावनी भी दी। सगड़ी संवाददाता के अनुसार जीयनपुर कोतवाली प्रभारी दिनेश यादव के नेतृत्व में पुलिस ने रूट मार्च किया। इसके माध्यम से लोगों को शांति बनाए रखने की अपील की। कोरोना गाइड लाइन का अनुपालन कड़ाई से करने को कहा। अहरौला संवाददाता के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र में कोविड-19 गाइड लाइन का कड़ाई से अनुपालन का संदेश देने को लेकर थानाध्यक्ष संजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने रूट मार्च किया। अंबारी: फूलपुर, दीदारगंज व पवई थाना पुलिस ने भी रविवार क्षेत्र में रूट मार्च किया। कोरोना गाइड लाइन का कड़ाई से अनुपालन करने की अपील की गई।