{"_id":"63c1a11ab7e0eb1b4865ec80","slug":"police-busted-illegal-slaughter-house-azamgarh-news-vns6935792181-2023-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: अवैध बूचड़खाने का पुलिस ने किया पर्दाफाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: अवैध बूचड़खाने का पुलिस ने किया पर्दाफाश
विज्ञापन
आजमगढ़। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात एक मकान में चल रहे अवैध बूचड़खाने का पर्दाफाश करते हुए गोमांस कारोबार में लिप्त एक महिला समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया। छापेमारी में मौके से आठ गोवंश, 80 किग्रा प्रतिबंधित मांस, छह बाइक, पशु वध में प्रयुक्त औजार, सात मोबाइल फोन तथा तमंचा-कारतूस आदि बरामद किया।
मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि अंबारी बाजार के माहुल रोड नहर पुलिया के समीप नई बस्ती निवासी सकलैन उर्फ लड्डन पुत्र सोहराब के मकान में गोवंश का वध कर प्रतिबंधित मांस का कारोबार किया जा रहा है। सूचना मिलने पर अंबारी पुलिस चौकी प्रभारी हिरेंद्र सिंह व उपनिरीक्षक माखन सिंह ने पुलिस बल के साथ बृहस्पतिवार की देर रात चिन्हित किए गए मकान पर छापेमारी की। पुलिस के घेरेबंदी की भनक लगते ही मकान में मौजूद लोगों में खलबली मच गई। इस दौरान गोमांस कारोबारी पुलिस से उलझ गए। भारी विरोध के बावजूद पुलिस ने एक महिला समेत आठ लोगों को हिरासत में ले लिया।
पकड़े गए लोगों में लड्डन उर्फ सकलैन पुत्र शोहराब, उसकी पत्नी साजिदा व उसका पुत्र समीर ग्राम गोधना थाना पवई, रिजवान पुत्र कदीर ससना थाना फूलपुर, रिजवान पुत्र दिलशाद गद्दोपुर थाना दीदारगंज, शमशाद पुत्र अनवारूल सहजेर पुर थाना फूलपुर, रेहान पुत्र आजम ग्राम अम्बारी थाना फूलपुर, सोनू पुत्र नगीना कांधूपट्टी थाना कप्तानगंज शामिल हैं।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपियों व मौके से मिले सामानों को पुलिस फूलपुर कोतवाली लाई। बरामद मांस का चिकित्सकीय परीक्षण पशु चिकित्साधिकारी से कराया गया। मौके पर जिंदा मिले पशुओं को सदरपुर बरौली स्थित गोआश्रय स्थल भेज दिया गया। पकड़े गए अभियुक्तों के खिलाफ धारा 147, 148, 149, 307 तथा 3/5/8 गोवध अधिनियम की धाराओं में विधिक कार्रवाई कर सभी को शुक्रवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।