फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Police arrested mother and son with heroin

Azamgarh Crime News: हेरोइन के साथ मां और बेटे को पुलिस ने किया गिरफ्ता, 120 पुड़िया और पैसे बरामद

Sat, 17 Sep 2022 07:59 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sat, 17 Sep 2022 07:59 AM IST
सार

पुलिस ने आजमगढ़ से एक मां और बेटे के पास से 21 ग्राम से अधिक हेरोइन व बिक्री के 5640 रुपये बरामद किए। पूछताछ में महिला ने अपना नाम फूलमती बताया। दूसरे आरोपी संजय कुमार निवासी ग्राम बरहदपुर थाना कोतवाली मोहम्माबाद गोहना जनपद मऊ ने बताया कि वह फूलमती का पुत्र है।

विज्ञापन
Police arrested mother and son with heroin
हेरोइन (सांकेतिक) - फोटो : ANI

विस्तार

मुबारकपुर थाना क्षेत्र के मुहल्ला समौधी तिराहा के पास से शुक्रवार को पुलिस ने हेरोइन बेच रहे मां व बेटे को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से 21 ग्राम से अधिक हेरोइन व बिक्री के 5640 रुपये बरामद किए।
विज्ञापन

मुबारकपुर चौकी इंचार्ज राजीव कुमार सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि समौधी की गली में एक महिला व पुरुष मादक पदार्थ बेच रहे हैं। सूचना पर चौकी इंचार्ज ने पुलिस कर्मियों के साथ घेराबंदी की। थोड़ी देर में एक महिला व पुरुष आते दिखाई दिए। शक के आधार पर पुलिस ने उन्हें रोक कर तलाशी ली। उनके पास से 120 पुड़िया हेरोइन व 5640 रुपये मिले। पूछताछ में महिला ने अपना नाम फूलमती बताया। दूसरे आरोपी संजय कुमार निवासी ग्राम बरहदपुर थाना कोतवाली मोहम्माबाद गोहना जनपद मऊ ने बताया कि वह फूलमती का पुत्र है। पुलिस ने दोनों का चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed