फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Police arrested five crook in encounter recovered stolen luggage in mau

मऊ: पुलिस और बदमाशों में चलीं तड़ातड़ गोलियां, पांच गिरफ्तार, लाखों का सामान बरामद

Sat, 03 Jul 2021 07:21 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 03 Jul 2021 07:21 PM IST
सार

पुलिस की गिरफ्त में आए बदमाशों ने पिछले तीन दिनों में दो दंपती से लूटपाट की थी। रानीपुर और सरायलंखसी थाने की पुलिस से बदमाशों की मुठभेड़ हुई थी। जहां सभी बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Police arrested five crook in encounter recovered stolen luggage in mau
पुलिस ने गिरफ्तार किए बदमाश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में पिछले तीन दिनों में दो दंपतियों से लूट के मामले में शामिल पांच शातिर लुटेरों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस और बदमाशों के बीच यह मुठभेड़ रानीपुर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर तिराहा के पास हुई थी। पुलिस ने इन लुटेरों के पास से पांच तमंचा, कारतूस के साथ लूट का सामान बरामद किया। पुलिस अधीक्षक सुशील घुले ने पुलिस की इस मिली सफलता की जानकारी शनिवार को दी।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक ने बताया कि एसओजी/स्वाट के साथ रानीपुर और सरायलंखसी थाने की पुलिस द्वारा रानीपुर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर तिराहा के पास शनिवार की भोर करीब तीन बजे चेकिंग अभियान जा रहा था। इसी दौरान इटौरा की तरफ से आ रही दो बाइक पर सवार पांच लोगों को पुलिस ने रुकने का संकेत दिया। इस पर एक बाइक सवार ने पुलिस पार्टी पर फायर करते हुए पीछे मुड़कर भागने की कोशिश की। लेकिन इस दौरान मौजूद पुलिस की घेराबंदी के चलते पुलिसकर्मी ने पांचों को पकड़ लिया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कड़ाई से पूछताछ के दौरान बदमाशों ने बीते 26 जून को रानीपुर के ब्राहृमणपुर पोखरा के पास दंपती और 29 जून को रानीपुर थाना क्षेत्र के सादीपुर में दंपति से लूट की घटना में शामिल होने की स्वीकार की। इसके अलावा पांच अन्य घटनाओं में शामिल होने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

Police arrested five crook in encounter recovered stolen luggage in mau
बरामद सामान। - फोटो : अमर उजाला

आरोपियों की शिनाख्त पंकज कुमार निवासी लहुरापुर थाना मरदह (गाजीपुर), आजमगढ़ जिले के मेंहनगर थाना क्षेत्र के दुर्जनपुर निवासी राकेश कुमार, लालू कुमार, साहुल कुमार, और तरवा थाना क्षेत्र के जियापुर गांव निवासी राणा यादव के रूप में हुई। आरोपियों को गिरफ्तार करने वालों में निरीक्षक राजेश प्रसाद यादव प्रभारी स्वाट टीम, एसओजी प्रभारी अमित मिश्रा, सरायलंखसी एसओ राम सिंह, रानीपुर एसओ अखिलेश कुमार सहित आरक्षी विवेक सिंह, संजय सिंह, बृजेश मौर्या, शशी प्रकाश त्रिपाठी की भूमिका रही।

लूटेरों के पास से बरामद हुआ लाखों का सामान
शातिर लुटेरों के कब्जे और उनकी निशानदेही पर पांच तमंचा, पांच कारतूस, लूट की चेन, एक जोड़ी टाप, एक जोड़ी बाली, एक जोड़ी झुमकी, एक मंगलसूत्र, चांदी का पायल, चार मोबाइल, लूट की दो बाइक बरामद हुई। पुलिस ने बताया कि लूटेरों द्वारा दोनों बाइक को बीते 29 जून को को विशुनपुरा के पास छह लेन पर बाइक खड़ी कर लघुशंका कर रहे व्यक्ति की बाइक की की डिग्गी से लाकेट, मोबाइल तथा नकदी भी चोरी की घटना को अंजाम दिया था। जबकि गाजीपुर जिले के कासिमाबाद थाना क्षेत्र से एक बाइक और गाजीपुर जिले के भुड़कुड़ा थाना क्षेत्र से बाइक चोरी की घटना को अंजाम दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed