फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Police arrested cyber criminals from bihar for withdrawn money from account for benefits of government scheme in azamgarh

आजमगढ़: सरकारी योजना का लाभ दिलाने के नाम पर अकाउंट से निकाले ढाई लाख, पुलिस ने बिहार से किया गिरफ्तार आरोपी

Thu, 09 Sep 2021 05:29 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 09 Sep 2021 05:29 PM IST
सार

सरकारी योजना का लाभ देने के नाम पर बिहार में बैठे साइबर अपराधी ने खाते से ढाई लाख रुपये उड़ा लिए। उसने पीड़ित से रुपये ट्रांसफर करने के नाम पर अकाउंट नंबर और ओटीपी पूछ लिया।

विज्ञापन
Police arrested cyber criminals from bihar for withdrawn money from account for benefits of government scheme in azamgarh
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ जिले के मेहनाजपुर थाना क्षेत्र में सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर साइबर अपराधियों ने एक व्यक्ति के खाते से ढाई लाख रुपये उड़ा दिए। लाडली योजना के तहत लाभ दिलाने के नाम पर साइबर अपराधी ने एक व्यक्ति से खाते की डिटेल और ओटीपी पूछा। फिर खाते से ढाई लाख रुपये उड़ा दिए। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने बिहार में बैठे साइबर अपराधी को दबोच लिया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मेहनाजपुर निवासी सादिक अंसारी के घर बच्ची हुई थी। बच्ची को लाडली योजना के तहत छह हजार रुपये का लाभ दिलाने के नाम पर उसके मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि खाते की डिटेल और ओटीपी बताएं, ताकि 6 हजार रुपये का भुगतान किया जा सके। इस पर सादिक अंसारी ने अपने पंजाब नेशल बैंक के खाते की डिटेल व मोबाइल पर आया ओटीपी उन्हें बता दिया।
विज्ञापन


इसके बाद साइबर अपराधी ने उसके खाते से ढाई लाख रुपये निकाल लिए। साइबर अपराधियों का शिकार होने पर सादिक भाग कर साइबर थाना पहुंचा और मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की।

विज्ञापन
विज्ञापन

साइबर टीम द्वारा विवेचना शुरू करने पर सरजू मंडल पुत्र दुखरन और मो. अफजल पुत्र मो. अजमतल का नाम सामने आया। दोनों बिहार जिले के जमुई (बिहार) के रहने वाले हैं। इस पर साइबर थाना पुलिस मुख्यालय से अनुमति लेकर सात सितंबर को बिहार पहुंची और एक साइबर अपराधी सरजू मंडल को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से वह मोबाइल भी बरामद हुआ। जिससे उसने सादिक अंसारी को फोन किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed