{"_id":"6331f6b45b98b960cc734697","slug":"police-announced-reward-on-four-accused-azamgarh-news-vns6761251167","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार आरोपियों पर पुलिस ने घोषित किया इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार आरोपियों पर पुलिस ने घोषित किया इनाम
विज्ञापन
मेंहनगर। अपहरण के मामले में वांछित व फरार चल रहे चार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने सोमवार को 25-25 हजार का नकद पुरस्कार घोषित किया है। चारों पर मेंहनगर थाने में अपहरण का मुकदमा दर्ज है। चारो प्रयागराज जनपद के रहने वाले हैं।
जानकारी मुताबिक क्षेत्र के गोपालपुर निवासी इंदू देवी पत्नी राम प्रकाश निराला ने सात जुलाई 2022 को मेंहनगर थाने में तहरीर देकर बताया कि पति राम प्रकाश निराला (42) और इसी थाना क्षेत्र के देवईत गांव के रहने वाले वशिष्ठ चौहान किसी कार्य से छह जुलाई 2022 की सुबह आठ बजे प्रयागराज के लिए निकले थे।
उसी शाम जब उसने पति की हालचाल जानने के लिए फोन किया तो मोबाइल बंद मिला। अगली सुबह सात जुलाई को उसके पति रामप्रकाश निराला ने सुबह छह बजे फोन कर बताया कि उनका कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया है। पांच-पांच लाख रुपये मांग रहे हैं। तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया।
विज्ञापन
एसपी के निर्देशन में मेंहनगर पुलिस ने आठ जुलाई 2022 को दोपहर करीब 2.30 बजे इलाहाबाद के थाना होलगढ़ के गांव काशीपुर मीना देवी के घर से दोनों को मुक्त कराया। इस बीच अपहरणकर्ताओं में विकास पटेल निवासी सेमरा बीरभानपुर थाना मऊ आईमा जनपद प्रयागराज, अनिकेत पटेल निवासी बाराडीह थाना मऊ आईमा, अविनाश कुमार पटेल निवासी भगवती उर्फ खुटहना थाना होलागढ़ व राजसिंह वर्मा उर्फ राजपटेल निवासी कलुआपार हरिसेन बाजार थाना सोरांव जनपद प्रयागराज मौके से भाग गए।
जबकि पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार मीना ने जुर्म कबूल करते हुए बताया कि मेरा भांजा अंकित अपने साथियों के साथ दोनों को अपहृत कर मेरे घर पर रखा था। मेंहनगर पुलिस द्वारा मीना को मेडिकल मुयायना के साथ महिला पुलिस अभिरक्षा में सुसंगत धाराओं में चालान किया।