फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Poisonous liquor factory busted, three killed

जहरीली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, तीन चढ़े हत्थे

Wed, 12 Jan 2022 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Poisonous liquor factory busted, three killed
मुबारकपुर। थाना पुलिस ने सोमवार की रात कांशीराम कालोनी गजहड़ा के खाली पड़े ब्लाक में अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार करने के साथ अवैध शराब, उपकरण, स्टीकर, शीशी व बारकोड भी बरामद किए गए।
विज्ञापन

एसपी अनुराग आर्य ने मुबारकपुर थाने पर प्रेसवार्ता में बताया कि पुलिस सोमवार की रात सठियांव चौराहे पर मौजूद थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि गजहड़ा स्थित कांशीराम आवास के खाली ब्लाक में कुछ लोग अवैध शराब बना रहे हैं। इस पर पुलिस टीम ने छापा मारा तो एक कमरे में तीन लोग शराब बनाते व पैकिंग करते मिले। उन्हें पुलिस टीम ने पकड़ लिया। पूछताछ में तीनों ने अपना नाम परमा चौहान, गौरव चौहान, निवासी भीरा शिवनगर, थाना कोतवाली घोसी, जिला मऊ व हरिशंकर यादव निवासी ससना बहादुरपुर, थाना उभाव, जिला बलिया बताया। पुलिस ने 2143 लीटर अवैध शराब के अलावा शीशी पैकिंग मशीन, स्टीकर, बारकोड स्टीकर, 10 हजार शीशी व ढक्कन बरामद किए। दो युवक भाग गए। पुलिस ने पकड़े गए तीनों अभियुक्त का चालान कर दिया है। एसपी ने पुलिस टीम को 25 हजार्र इनाम देने की भी घोषणा की है।
विज्ञापन

पुलिस पर उठ रहे सवाल
आजमगढ़। मुबारकपुर क्षेत्र में पहले भी अवैध शराब का मामला सामने आ चुका है। इसमें 40 से अधिक लोगों की मौत भी हो चुकी है। इसके बाद भी मुबारकपुर क्षेत्र में अवैध शराब फैक्ट्री का संचालन होना और पुलिस के संज्ञान में न आना बड़ी बात है। विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद पुलिस ने जो सक्रियता दिखाई है, यदि पहले दिखाई होती तो शायद अवैध शराब फैक्ट्री संचालित नहीं हो पाती।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे लोग एक स्थान से काम नहीं करते। ये बार-बार ये जगह बदलते रहते हैं। सटीक सूचना पर पुलिस कार्रवाई करती है। पहले सूचना मिली होती तो निश्चित तौर पर भंडाफोड़ पहले हो गया होता।-सौम्या सिंह, सीओ सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed