फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Poisonous liquor: Death of another old man

जहरीली शराब कांड ः एक और वृद्ध की मौत

Fri, 14 Jul 2017 11:40 PM IST
azamgarh
azamgarh Updated Fri, 14 Jul 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
Poisonous liquor: Death of another old man
शव को मोर्चरी से ले जाते परिजन - फोटो : अमर उजाला
लाटघाट/बलरामपुर। रौनापार थाना क्षेत्र के केवटहिया गांव में जहरीली शराब पीने से बीमार हुए वृद्ध की इलाज के दौरान शुक्रवार की सुबह जिला अस्पताल में मौत हो गई। वृद्ध की मौत के बाद शराब पीने से अब कुल 30 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन



रौनापार थाना क्षेत्र के केवटहिया गांव निवासी बेचू (60) ने छह जुलाई की शाम गांव से ही देशी शराब खरीदकर पी थी। इसे पीकर दस लोगों की एक ही दिन में मौत हो गई। जबकि बेचू सहित अन्य को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से सभी को वाराणसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन



वाराणसी में इलाज कराने के बाद बेचू घर चला आया। गुरुवार को उसकी पुन: तबियत खराब होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान शुक्रवार की सुबह उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शराबियों को करेंगे घर से बाहर
लाटघाट। रौनापार थाना क्षेत्र के केवटहिया गांव में जहरीली शराब पीने से छह जुलाई से 13 जुलाई के बीच अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि कई लोग बीमार होकर अस्पताल में भर्ती हैं। शुक्रवार को गांव में निषाद पार्टी के प्रदेश महासचिव रितु खरे पहुंची और महिलाओं को इकट्ठा कर शराब के विरोध में आवाज बुलंद करने की सलाह दी।     

 
रितु खरे को आह्वान पर केवटहिया गांव की महिलाओं ने शपथ खाई की गांव में अब से ना तो शराब बिकने देंगे, ना ही अपने पति और बच्चों को शराब पीने देंगे। यदि इसके बाद भी जो अपनी आदत में सुधार नहीं लाएगा। उसे घर से बाहर कर देने की भी चेतावनी दी है। शराब पीने वालों की जमकर पिटाई करने की भी कसमें खाई हैं। महिलाओं का कहना था कि हम लोग अब तक बहुत झेल चुकी हैं। किसी का भाई किसी का पति तो किसी का बेटा जहरीली शराब का शिकार हो गया।


इसलिए अब शराब किसी भी कीमत पर नहीं बिकने पाएगी। निषाद पार्टी की प्रदेश महासचिव रितु खरे ने कहा कि अब शराबियों से हाथ में झाड़ू और चप्पल लेकर बात करने की जरुरत है। इस अवसर पर मौजूद महिलाओं में मुनिया देवी, प्रभावती, फुलबसिया, निशा, शक्ति, किताबी, बिंदू, किस्मती, सुशीला, सगुनी, निर्मला के अलावा वे महिलाएं भी मौजूद रहीं जिनके घर का कोई जहरीली शराब का शिकार हुआ है।       

शराब माफिया मुलायम पर एक और एफआईआर
आजमगढ़ (ब्यूरो)। रौनापार थाना क्षेत्र के ओढऱा सलेमपुर गांव निवासी फुलवासी देवी पत्नी स्व. रामअवध ने गुरुवार को थाने में तहरीर देकर जहरीली शराब की सप्लाई करने वालों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें मुबारकपुर थाना क्षेत्र के केरमा गांव निवासी मुलायम यादव, रौनापार थाना क्षेत्र के ओड़रा सलेमपुर गांव निवासी बलराम पासवान, खुज्जु, इसी थाने के नेवादा गांव निवासी रामाश्रय साहनी, महातम यादव, जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के करैली गांव निवासी मनीका यादव, बिलरियागंज थाना क्षेत्र के बरोही फत्तेपुर गांव निवासी राममिलन चौरसिया को आरोपित किया है।



फुलवासी का आरोप है कि इन्हीं लोगों ने जहरीली शराब की सप्लाई कर उसके पति रामअवध को शराब पिलाई, जिससे उसकी मौत हो गई। फुलवासी की तरफ से दर्ज कराई गई रिपोर्ट को लेकर अब जहरीली शराब के मुख्य सप्लायर सुरेंद्र उर्फ मुलायम यादव के विरुद्ध यह पांचवां मुकदमा दर्ज किया गया। एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच एसओ रौनापार रंजीत सिंह को सौंपी गई है।       
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed