फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   PM's memorabilia will become the art of Nizamabad

निजामाबाद की कलाकृति बनेगी पीएम का स्मृति चिह्न

Wed, 11 Jul 2018 11:58 PM IST
Azamgrah
Azamgrah Updated Wed, 11 Jul 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
PM's memorabilia will become the art of Nizamabad
निजामाबाद के शिल्पी की ओर से तैयारी की गई गणेश जी की प्रतिमा, जिसे प्रधानमंत्री को सौंपा जाएगा। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
आजमगढ़। निजामाबाद के शिल्पी की कलाकृति पीएम का स्मृति चिह्न  बनेगी। इसे मुख्यमंत्री योगी प्रधानमंत्री को सौंपेंगे। राष्ट्रीय दक्षता पुरस्कार से सम्मानित शिल्पी ने इसे जिला प्रशासन के सुपुर्द भी कर दिया है। इसके साथ ही अन्य अतिथियों के लिए तीन फ्लावर पॉट भी लिए गए हैं।
विज्ञापन


अपनी कलाकृतियों के प्रधानमंत्री के हाथों पहुंचने की खुशी शिल्पियों में चेहरे पर देखते ही बनती है। एक जनपद एक उत्पाद योजना के तहत सरकार ने पहले ही ब्लैकपॉटरी का चयन किया है। हालांकि योजना के तहत अभी उन्हें कोई खास लाभ मिलना शुरू नहीं हुआ है।
विज्ञापन


फिर भी भविष्य में योजना के तहत इस उद्योग को शिखर पहुंचाने की बात कही जा रही है। निजामाबाद की ब्लैक पॉटरी की देश ही नहीं पूरे विश्व में अपनी विशेष पहचान है। अब यही पहचान प्रधानमंत्री के हाथों तक भी पहुंचने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


14 जुलाई को प्रधानमंत्री के आगमन पर निजामाबाद की ब्लैक पॉटरी से बने गणेश जी की मूर्ति को उन्हें स्मृति चिह्न के रूप में सौंपा जाएगा। मूर्ति राष्ट्रीय दक्षता पुरस्कार से सम्मानित शिल्पी रामजतन प्रजापति ने तैयार की है। 15 इंच की इस मूर्ति के साथ ही तीन फ्लावर पॉट भी तैयार किए गए हैं, इसे अन्य अतिथियों को दिए जाएंगे।



राज्यपाल के साथ ही पहुंचेंगे सूबे के कई मंत्री  
आजमगढ़। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में राज्यपाल राम नाईक के भी पहुंचने की संभावना है। हालांकि अभी उनका कार्यक्रम नहीं पहुंचा है। इसके साथ ही कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री केशव मौर्या, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय, कैबिनेट मंत्री सतीश महाना, कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान, राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी, राज्यमंत्री सुरेश पासी आदि भी पहुंचेंगे।

इनके अलावा पूर्वांचल एक कई अन्य मंत्री, विधायक और संगठन के पदाधिकारी कार्यक्रम में भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed