PM Modi In Azamgarh: ये आजन्म गढ़ है, अतंत काल तक रहेगा विकास का गढ़; पढ़ें- पीएम के भाषण की बड़ी बातें
PM Modi In Azamgarh: पीएम मोदी ने आजमगढ़ में जनसभा के दौरान विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारें पत्थर गाड़कर गायब हो जाती थीं। उन्होंने परिवार वाले लालू प्रसाद के बयान पर भी पलटवार किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीएम मोदी ने आजमगढ़ की जनता को गारंटी दी कि अब ये आजन्म गढ़ है, यह अनंत काल तक विकास का गढ़ रहेगा। कहा मोदी की एक और गारंटी सुन लीजिए, यह मेरी अनंत यात्रा का अभियान है और मैं 2047 तक देश को विकसित भारत बनाने का संकल्प पूरा करूंगा। इसके लिए दौड़ रहा हूं। आइए जानते हैं पीएम के भाषण की खास बातें...
1- पत्थ भी गायब और नेता भी...
पीएम मोदी ने पिछली सरकारों पर हमला बोलते हुए कहा कि पहले की सरकारें पत्थर गाड़कर गायब हो जाती थीं, उसके बाद कोई पूछने वाला नहीं होता था। पत्थर भी गायब हो जाता था और नेता भी। एनडीए की सरकार ऐसा नहीं करती हम अपने संकल्पों को पूरा करते हैं। हमने यूपी को कई एयरपोर्ट की सौगात दी है।
2-मैं हूं मोदी का परिवार
पीएम मोदी ने राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद के परिवार वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि मोदी का परिवार देश की 140 करोड़ की जनता है।
3- अबकी बार 400 पार
पीएम मोदी ने लोकसभा चुनाव का बिगुल फूंक दिया है। उन्होंने कहा कि इस बार भी यूपी की पूरी सफाई में आजमगढ़ को पीछे नहीं रहना है। आजमगढ़ जवन चाहेला वह कर लेवेला। जो देश कह रहा, जो यूपी कह रहा है, जो आजमगढ़ कह रहा है। वही मैं भी कह रहा हूं अबकी बार 400 पार।
4- विकसित भारत के संकल्प पूरा करने को दौड़ रहा
विकसित भारत के संकल्प को स्थापित करने के लिए विकास की गति से दौड़ रहा हूं। इस दौड़ में एयरपोर्ट हाईवे और रेलवे से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ-साथ पढ़ाई पानी और पर्यावरण से जुड़े विकास कार्यों को भी यहां नई गति मिली।
5- जनता का यह प्यार अद्भुत है
6-गन्ना किसानों को समय पर मिल रहा गन्ने का मूल्य
आप लोगों को याद है ना कि उत्तर प्रदेश में पहले जो सरकार चलाते थे, वह गन्ना किसानों को कैसे तरसाते थे, कैसे रुलाते थे। अब समय से भुगतान कर दिया जाता है। भाजपा की सरकार है, इसने गन्ना किसानों का हजारों करोड़ों का बकाया खत्म कराया है। आज गन्ना किसानों को सही समय पर गन्ने का मूल्य मिल रहा है। गन्ना किसानों की मदद के लिए गन्ने से एथेनॉल बनाया जा रहा है। खेत में जो पराली है, उससे बायोगैस बड़ रही है। इसी यूपी में चीनी मिलों को कौड़ियों के दाम बिकते और बंद होते देखा है। अब चीनी मिलें भी शुरू हो रही हैं और गन्ना किसानों का भाग्य भी बदल रहा है। केंद्र सरकार जो पीएम किसान सम्मन निधि दे रही है, उसका लाभ भी यहां के किसानों को मिला है। अकेले आजमगढ़ के ही करीब 8 लाख किसानों को पीएम किसान सम्मन निधि के 2000 करोड़ रुपये मिले हैं। कहां कि इतने बड़े स्तर पर विकास इतनी तेज रफ्तार कभी मुमकिन नहीं होती थी।
7-सही नियत से काम कर रही डबल इंजन की सरकार
8- राम मंदिर का सपना हुआ साकार
पीएम ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का सपना साकार हुआ है। अयोध्या के साथ ही बनारस, मथुरा और कुशीनगर के विकास से यूपी में पर्यटन बहुत तेजी से बड़ा है। आगे भी यह सिलसिला जारी रहेगा। यही गारंटी 10 साल पहले मोदी ने दी थी। पिछले चुनाव में आजमगढ़ की जनता ने भी दिखा दिया कि परिवार के लोग जहां अपना घर समझते थे, गाली दे रहा है। यह लोग कह रहे हैं कि मोदी का अपना परिवार नहीं है। 140 करोड़ की जनता यह मोदी का परिवार है। हर कोई कह रहा है मैं हूं मोदी का परिवार।