फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   PM Modi Azamgarh Visit Before PM Modi's visit CM Yogi inspected the venue

PM Modi Azamgarh Visit: कल आजमगढ़ पहुंचेंगे प्रधानमंत्री मोदी, सीएम योगी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

Sat, 09 Mar 2024 02:30 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 09 Mar 2024 02:30 PM IST
सार

पीएम नरेंद्र मोदी रविवार को मंदुरी हवाईअड्डा समेत विभिन्न पूर्ण हो चुके परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करने के लिए जनपद में आ रहे है। मंदुरी हवाईअड्डे पर ही उनका विमान लैंड करेगा तो वहीं चंद कदम की दूरी पर लोकार्पण व शिलान्यास समारोह आयोजित किया गया है।

विज्ञापन
PM Modi Azamgarh Visit Before PM Modi's visit CM Yogi inspected the venue
सीएम योगी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के एक दिन पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिले में पहुंचे। आधे घंटे के अपने कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने पार्टी के नेताओं के साथ मुलाकात के अलावा कार्यक्रम स्थल का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारी में किसी तरह की भी कमी न होने देने का निर्देश अधिकारियों को दिया। वहीं पार्टी नेताओं से मुलाकात के दौरान लोगों को कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में लाने का आह्वान किया। 

विज्ञापन


पीएम नरेंद्र मोदी रविवार को मंदुरी हवाईअड्डा समेत विभिन्न पूर्ण हो चुके परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करने के लिए जनपद में आ रहे है। मंदुरी हवाईअड्डे पर ही उनका विमान लैंड करेगा तो वहीं चंद कदम की दूरी पर लोकार्पण व शिलान्यास समारोह आयोजित किया गया है। तैयारियों का जायजा लेने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को 12.20 बजे मंदुरी हवाईअड्डा पहुंचे। हवाई अड्डे का निरीक्षण करने के पश्चात उन्होंने पार्टी के नेताओं व पदाधिकारियों के साथ मुलाकात कर रविवार को आयोजित कार्यक्रम की तैयारी व आम जनता की मौजूदगी को लेकर जरूरी वार्ता करने के साथ ही दिशा निर्देश दिया।
विज्ञापन


इसके बाद वे हवाइअड्डा से कार द्वारा जनसभा स्थल पर पहुंचे। जहां की तैयारियों व सुरक्षा व्यवस्था का मुख्यमंत्री ने निरीक्षण किया। इसके बाद वे लगभग 12.50 पर चंदौली के लिए रवाना हो गए। सीएम के जनपद आगमन को लेकर हवाईअड्डा व कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। कुछ चुनिंदा भाजपा पदाधिकारी व नेता ही हवाईअड्डा के प्रतिक्षालय में उसने मुलाकात कर सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा के झंडा व होर्डिंग से पटा कार्यक्रम स्थल 
प्रधानमंत्री के जनपद आगमन को लेकर कार्यक्रम स्थल पर तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। पूरे क्षेत्र को पीएम मोदी के कटाउट व होर्डिंग के साथ ही भाजपा के झंडों से सजा दिया गया है। भंवरनाथ से मंदुरी हवाई अड्डा तक सड़क के दोनो पटरियों पर जगह-जगह बड़ी-बड़ी होर्डिंग लगाई गई है। वहीं डिवाडर पर भाजपा का झंडा लगा दिया गया है। 

एयरपोर्ट के दोनों तरफ बनाए जा रहे दर्जन भर हेलीपैड
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में दर्जन भर से अधिक हेलीकाप्टर के भी आने की संभावना है। जिसे देखते हुए प्रशासन ने हवाईअड़ा के दोनों तरफ मिला कर कुल दर्जन भर हेलीपैड बना है। प्रधानमंत्री का वायुयान एयरपोर्ट पर ही उतरेगा लेकिन उनके कार्यक्रम में शामिल होने के लिए हेलीकाप्टर से आने वाले नेताओं, मंत्रियों आदि के लिए दर्जन भर हेलीपैड बनाए गए है। 

लगातार चल रहा सफाई अभियान
आजमगढ़। कार्यक्रम स्थल के साथ ही शहर से मंदुरी जारे वाले मार्ग पर शनिवार को सुबह ही सफाई अभियान चल रहा है। इसके लिए जिले के सभी नगर पंचायतों से सफाई कर्मियों की टीम को बुला कर लगाया गया है। वहीं पेयजल आदि की व्यवस्था के लिए जिले ही नहीं बल्कि गैर जनपदों से भी पानी के टैंकर मगाए गए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed