फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Pm hours alligators, Gunje Jaykare

बजे घंटे घड़ियाल, गूंजे जयकारे

Sun, 02 Oct 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ Updated Sun, 02 Oct 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
 Pm hours alligators, Gunje Jaykare
नवरात्र
शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन रविवार को मां के भक्तों ने मां ब्रह्मचारिणी का पूजन-अर्चना कर परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की। उधर, निजामाबाद स्थित मां शीतला धाम, मां पाल्हमेश्वरी धाम सहित अन्य क्षेत्रों में मां के दरबार में दर्शन-पूजन को भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान घंटा-घड़ियाल और मां के जयकारे से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया है।
विज्ञापन


शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन घरों में नौ दिनों तक व्रत रखने वाले भक्तों ने 'या देवी सर्वभूतेषु सृष्टि रूपेण संस्थिता, नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:' का मंत्रोच्चार कर मां की आराधना की और सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं, नगर के मुख्य चौक स्थित दक्षिणमुखी मां, रैदोपुर में दुर्गा मंदिर, पांडेय बाजार में काली मंदिर, बाजबहादुर में दुर्गा मंदिर, सिधारी शंकर तिराहा पर दुर्गा मंदिर, बेलइसा में मां काली मंदिर और बड़ादेव दुर्गा जी मंदिर में सुबह से मां के भक्तों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन


निजामाबाद संवाददाता के अनुसार, मां शीतला धाम दूसरे दिन दर्शन-पूजन को भक्तों का तांता लगा रहा। भक्तों ने मां के दरबार में पूजन-अर्चनकर सुख-समृद्धि की मन्नत मांगी। उधर, मां पाल्हमेश्वरी धाम पर भी भक्तों की भीड़ रही। फूलपुर संवाददाता के अनुसार, नगर और ग्रामीण इलाकों में शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मंगलवार को देवी मंदिरों पर पूजा अर्चन करने के लिए आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान लोगों ने मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप माता ब्रह्मचारिणी की पूजा कर अपने परिवार के सुख समृद्वि की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मालटारी संवाददाता के अनुसार, सगड़ी तहसील क्षेत्र में नवरात्र शुरू होते ही मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित होने लगी हैं। पूजा-अर्चना कर मां दुर्गा के पट खुलने लगे हैं। बाजार से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में भी धूम मची हुई है। जगह-जगह मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित हो गई है। भक्तगण पूजा-अर्चन करने में लगे हुए हैं। बरहपुर गांव में जगह-जगह मां दुर्गा की प्रतिमाएं लगी हैं। लोग पूजा-अर्चन कर सुख समृद्धि की कामना कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed