फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Plotting is being done without layout, notice issued and reply sought

Azamgarh News: बिना ले-आउट हो रही प्लाॅटिंग, नोटिस जारी कर मांगा जवाब

Sat, 21 Dec 2024 11:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Plotting is being done without layout, notice issued and reply sought
आजमगढ़। एडीए क्षेत्र में जगह-जगह बिना ले आउट पास कराए ही अवैध प्लाटिंग हो रही है।
विज्ञापन

खबर के प्रकाशन के बाद संज्ञान लेते हुए एडीए के प्रभारी सचिव द्वारा सभी जेई को नोटिस जारी किया गया है। जिसमें उनसे अवैध रूप से हो रही प्लाटिंग पर जवाब मांगा गया है।
आजमगढ़ विकास प्राधिकरण में वैसे तो वर्तमान में पांच जेई तैनात हैं। एक जेई हीरा लाल गुप्ता विगत एक माह से बिना किसी सूचना के गायब हैं। इसके लिए उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को पत्र भेजा गया है। शेष बचे चार जेई मिलकर प्राधिकरण क्षेत्र में धड़ल्ले से हो रही अवैध प्लाटिंग के कार्य को रोक नहीं पा रहे हैं।
विज्ञापन

इसका परिणाम है कि नगर क्षेत्र में चारों तरफ पंजीकृत न होने के बाद भी अवैध बिल्डर अवैध कालोनियां बसाते हैं।
वर्तमान में इनके द्वारा सिधारी से नरौली और फोरलेन के किनारे प्लाटिंग की जा रही है। लोग इनमें प्लाॅट की बुकिंग भी करा रहे हैं।
अमर उजाला ने 13 नवंबर को ‘’बिना ले-आउस पास कराए जमीन की प्लाटिंग कर बेच रहे भू-माफिया’’ शीर्षक से खबर का प्रकाशन किया।
इसके बाद 28 नवंबर को ‘’अवैध कालोनियों पर एडीए रहा मौन, अभी तक गिनती नहीं’’ शीर्षक से खबर खबर का प्रकाशन किया। इस प्रकाशित खबर को संज्ञान में लेते हुए एडीए प्रभारी सचिव आजाद भगत सिंह ने सभी सचिवों को नोटिस जारी कर कारण पूछा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed