फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   15 women will fly drones, sending a message of empowerment.

Azamgarh News: 15 महिलाएं उड़ाएंगी ड्रोन, सशक्तीकरण का देंगी संदेश

Fri, 16 Oct 2026 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
15 women will fly drones, sending a message of empowerment.
ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की नमो ड्रोन दीदी योजना से रोजगार और तकनीक के नए रास्ते खुलेंगे। जिले में अब तक 15 महिलाओं को ड्रोन दीदी के लिए चयनित किया गया है।
विज्ञापन

ड्रोन मिलने पर ये महिलाएं किसानों के खेतों में कीटनाशक का छिड़काव करेंगी। इससे स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को आधुनिक तकनीक सीखने और रोजगार के नए अवसर मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत संचालित इस योजना में महिलाओं को ड्रोन संचालन का प्रशिक्षण देकर कृषि सेवाओं से जोड़ा जा रहा है। इसका उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं की आमदनी बढ़ाने के साथ खेती में आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल को बढ़ावा देना भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग के अनुसार, जिले में पिछले साल 7 महिलाओं का चयन किया गया था। अब तक कुल 15 महिलाओं का चयन हो चुका है। इससे अधिक महिलाओं को ड्रोन संचालन का प्रशिक्षण देकर कृषि सेवाओं से जोड़ने का अवसर मिलेगा।
स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के लिए यह पहल रोजगार का नया माध्यम बन सकती है। ड्रोन के इस्तेमाल से खेतों में दवा का छिड़काव कम समय में और अपेक्षाकृत समान रूप से किया जा सकता है, जिससे किसानों की मेहनत भी कम होती है। बताया गया कि ड्रोन के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है, लेकिन अभी तक ड्रोन नहीं मिला है।
--
तकनीक से बढ़ेगा आत्मविश्वास
समूह से जुड़ी महिलाएं पूनम, रेखा और नीलम ने बताया कि प्रशिक्षण से पहले उन्हें भी ड्रोन संचालन को लेकर आशंकाएं थीं, लेकिन अब वे आत्मविश्वास के साथ यह काम करेंगी। इससे उन्हें आमदनी का साधन मिलेगा और परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में मदद मिलेगी।

--वर्जन
जिले में अब तक 15 महिलाओं का चयन किया जा चुका है। नमो ड्रोन दीदी योजना के तहत ड्रोन मिलते ही उन्हें वितरित किया जाएगा। इससे वे सशक्त होंगी। आधुनिक कृषि तकनीक की पहुंच बढ़ाने के साथ ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल सकेंगे। डॉ. आकांक्षा त्रिपाठी, डीसी एनआरएलएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed