{"_id":"5a4a7db44f1c1bbd208b9e9f","slug":"playing-down-three-baby-pool-a-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल रहे तीन बच्चे पोखरे में गिरे, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल रहे तीन बच्चे पोखरे में गिरे, एक की मौत
आजमगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jan 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
तालाब
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मार्टिनगंज। सरायमीर थाना अंतर्गत रंगडीह गांव में घर के पीछे पोखरे में खेलते समय दो सगी बहनों सहित तीन बच्चे पोखरे में गिर गए। उनके चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने दो को तो किसी तरह बचा लिया पर एक बालिका की डूबने से मौत हो गई। परिजनों ने उसका बगैर पोस्टमार्टम कराए अंतिम संस्कार कर दिया है।
सरायमीर थाना अंतर्गत रंगडीह ग्राम पंचायत निवासी जोगिंदर राजभर की दो बेटियां सोनाली (12) और चंद्रलेखा (13) और सलीम (12) पुत्र सुहेल के साथ घर के पीछे पोखरे पर दिन में लगभग एक बजे खेल रहीं थी। अचानक तीनों फिसल कर पोखरे में जा गिरे। देखते ही देखते सोनाली गहरे पानी में चली गई, जबकि डूबने से बचे चंद्रलेखा और सलीम ने शोर मचाया।
शोर सुनकर गांववाले पहुंचे और दोनों को निकाल लिया। लेकिन सोनाली तबतक काफी गहरे पानी में जा चुकी थी। काफी ढूंढने के बाद उसका पता नहीं चला। उसको निकालने के लिए गांववालों ने चार पम्पिंग सेट लगाकर चार घंटे तक पोखरे का पानी निकाला। इसके बाद सोनाली की लाश निकाली जा सकी।
विज्ञापन
सोनाली की मौत से परिजनों को रा-रोकर बुरा हाल था। बिना पुलिस को सूचना दिए और पोस्टमार्टम कराए परिजनों ने शव का रात नौ बजे दाह संस्कार कर दिया ।