फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Players from the district in Meghalaya will show their strength, will depart on July 2

Azamgarh News: मेघालय में जिले के खिलाड़ी दिखाएंगे दम, दो जुलाई को होंगे रवाना

Tue, 30 Jun 2026 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Players from the district in Meghalaya will show their strength, will depart on July 2
रानी की सराय। छह से आठ जुलाई तक मेघालय में आयोजित होने वाली सीनियर नेशनल पेंचक सिलाट चैंपियनशिप में जिले के खिलाड़ियों का चयन उत्तर प्रदेश टीम में हुआ है। जिले के प्रतिभाशाली खिलाड़ी विभिन्न भार वर्गों में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। पुरुष वर्ग में अनुराग कुमार (50-55 किग्रा), अनमोल यादव (55-60 किग्रा), आर्यवीर सिंह (60-65 किग्रा), सूरज यादव (65-70 किग्रा), सात्विक यादव (70-75 किग्रा) तथा ज्ञानेंद्र सिंह चौहान (75-80 किग्रा) का चयन हुआ है। वहीं महिला वर्ग में रानी दुबे (60-65 किग्रा) उत्तर प्रदेश की ओर से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। इस क्रम में पेंचक सिलाट स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के जनरल सेक्रेटरी सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने सभी चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल प्रदर्शन की कामना की है। बताया कि टीम दो जुलाई को आजमगढ़ से मेघालय के लिए रवाना होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed