{"_id":"6851b275dacf2197f502f12a","slug":"plants-planted-on-world-environment-day-dried-up-in-12-days-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-133117-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: विश्व पर्यावरण दिवस पर लगाए पौधे 12 दिनों में ही सूखे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: विश्व पर्यावरण दिवस पर लगाए पौधे 12 दिनों में ही सूखे
विज्ञापन
बूढ़नपुर। विश्व पर्यावरण दिवस पर बड़े उत्साह के साथ पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने वाले बूढ़नपुर तहसील प्रशासन की हकीकत महज 12 दिनों में ही दिनों में उजागर हो गई। तहसील परिसर में लगाए गए सभी पौधे बिना देखभाल के सूख चुके हैं, जिससे प्रशासन की गंभीर लापरवाही सामने आई है। 5 जून को एसडीएम बूढ़नपुर, तहसीलदार और क्षेत्रीय वन अधिकारी की मौजूदगी में पौधरोपण किया गया था। उस समय अधिकारियों ने आश्वासन भी दिया था कि पौधों की नियमित देखरेख व सिंचाई की जाएगी। लेकिन हकीकत यह है कि पौधों को एक बूंद पानी तक नसीब नहीं हुआ, और महज 12 दिनों के भीतर वे सूखकर मुरझा गए। प्रशासनिक अधिकारियों की यह पहल अब केवल खानापूर्ति का प्रतीक बनकर रह गई है।
कोट
अत्यधिक गर्मी के कारण पौधे सूख गए। अब बारिश हो रही है, भविष्य में जो पौधे लगाए जाएंगे, उनकी पूरी देखभाल की जाएगी। हमारी तरफ से देखरेख की जा रही थी, फिर भी पौधे सूख गए, यह दुर्भाग्यपूर्ण है।
शिव प्रकाश सरोज,तहसीलदार
विज्ञापन
कोट
अत्यधिक गर्मी के कारण पौधे सूख गए। अब बारिश हो रही है, भविष्य में जो पौधे लगाए जाएंगे, उनकी पूरी देखभाल की जाएगी। हमारी तरफ से देखरेख की जा रही थी, फिर भी पौधे सूख गए, यह दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन
शिव प्रकाश सरोज,तहसीलदार