फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Plant pollen dairy cattlemen will have the advantage of opening

पराग डेयरी प्लांट खुलने से पशुपालकों को होगा लाभ

Fri, 29 Jul 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ Updated Fri, 29 Jul 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
 Plant pollen dairy cattlemen will have the advantage of opening
बलराम यादव
माध्यमिक शिक्षा मंत्री बलराम यादव ने कहा कि बूढ़नपुर (लेदौरा) में दस हजार लीटर प्रतिदिन की क्षमता का अत्याधुनिक पराग डेयरी प्लांट खुलने से क्षेत्र के पशुपालकों को लाभ पहुंचेगा। अब उन्हें दूध बेचने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। वे प्लांट को दूध मुहैया कराकर उचित मूल्य पा सकेंगे। किसानों से दूध की खरीद पर उन्हें बोनस भी दिया जाएगा इसकी घोषणा डेयरी प्लांट के लोकार्पण के समय 29 जुलाई को की जाएगी। वे गुरुवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए माध्यमिक शिक्षामंत्री ने कहा कि बूढ़नपुर (लेदौरा) में खुला आधुनिक पराग डेयरी जिले में हुए तमाम विकास कार्यों की एक कड़ी भर है। यह प्लांट की क्षमता दस हजार लीटर प्रतिदिन की है। यहां दुग्ध उत्पाद पनीर, मट्ठा समेत अन्य दुग्ध उत्पाद तैयार होंगे। यहां से पैकेट बंद शुद्ध दूध की आपूर्ति भी की जाएगी। इसके खुलने से यहां के दुग्ध पालकों को अब अपना दूध बेचने के लिए भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी। उन्होंने दूध का उचित मूल्य मिलेगा जिससे उनकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार पूर्वांचल एक्सप्रेस वे में जिन किसानों की जमीन ली जा रही है, उन्हें उसकी पर्याप्त कीमत दी जा रही है। इस रोड पर आगरा से लेकर यहां तक कुल सात मंडियां बनेगी जहां किसान अपने उत्पादों को बेच सकेंगे। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे बनने के बाद अपेक्षित विकास होगा। इसके अलावा इटौरा में जिला कारागार, बूढ़नपुर में डेयरी, मुबारकपुर में हथकरधा विपणन केंद्र, लालगंज के चिउटहा में ग्रामीण स्टेडियम, सदर, सगड़ी और फूलपुर तहसील के आवासीय भवन का निर्माण हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा, जिला अस्पताल में ट्रामा सेंटर, पैरा मेडिकल कालेज का निर्माण, अतरौलिया में 100 शैय्या का आधुनिक अस्पताल, 84 स्वास्थ्य उपकेंद्रआदिका निर्माण किया गया। इसके अलावा, स्कूल भवन का निर्माण, महिला महाविद्यालय की स्थापना, पेयजल योजनाएं, कई सड़कों का निर्माण, पुलों का निर्माण, विद्युत उपकेंद्रों की क्षमता वृद्धि बड़ी उपलब्धि है। दुग्ध विकास मंत्री राममूर्ति वर्मा बूढनपुर लेदौरा स्थित पराग डेयरी प्लांट और तमौली में दुग्ध संग्रह केंद्र का लोकार्पण 29 जुलाई को करेंगे। मौके पर ऊर्जा राज्यमंत्री वसीम अहमद मौजूद थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed