फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Phoolan army blew effigy of police administration

फूलन सेना ने फूंका पुलिस प्रशासन का पुतला

Wed, 30 Sep 2015 12:27 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Wed, 30 Sep 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
Phoolan army blew effigy of police administration
दस सूत्री मांगों को लेकर 15 सितंबर से बेमियादी अनशन पर बैठी कुमारी रंभा की हालत सोमवार की रात खराब हो गई। हालत गंभीर होने पर पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। रंभा को अनशन स्थल से पुलिस द्वारा उठाए जाने से नाराज फूलन सेना ने मंगलवार को मेहता पार्क में पुलिस प्रशासन का पुतला फूंका।
विज्ञापन


पुतला दहन के बाद अपने संबोधन में  श्याम बरन निषाद ने कहा कि बगैर 10 सूत्रीय मांगों का निस्तारण किए पुलिस ने सोमवार की रात को धरना स्थल पर सो रहे लोगों को हटाया। इस दौरान पुलिस ने रंभा के टूटे हाथ को दोबारा मरोड़ दिया और जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। उन्होंने कहा कि रंभा का बेमियादी अनशन जिला अस्पताल में और फूलन सेना का धरना मेहता पार्क में चलता रहेगा।
विज्ञापन


फूलन सेना के संत कबीर नगर प्रभारी वेद प्रकाश ने कहा कि पुलिस प्रशासन की दमनकारी नीति और सरकार के आंदोलन कुचलने के प्रयास का फूलन सेना मुंहतोड़ जवाब देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर दयाराम, सीताराम, रामरूप निषाद, दशरथ निषाद, राजमणि निषाद, रामदुलार, रवि यादव, ईश्वरदेव निषाद, रामशबद निषाद आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता रमेश निषाद और संचालन घनश्याम निषाद ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed