फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Pharmaceutical representatives on strike in protest against anti-labor policies

Azamgarh News: मजदूर विरोधी नीतियों के विरोध में हड़ताल पर रहे दवा प्रतिनिधि

Wed, 20 Dec 2023 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Dec 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
Pharmaceutical representatives on strike in protest against anti-labor policies
भारत सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के विरूद्ध बुधवार को सम्पूर्ण भारत में दवा प्रतिनिधि वर्ग हड़ताल पर रहा। इसी क्रम में जिले के मेडिकल रिप्रजेन्टेटिव संगठन ने कुंवर सिंह उद्यान में प्रदर्शन कर कानूनों को समाप्त करने की मांग की।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि सरकार की दमनकारी मजदूर विरोधी नीतियों के कारण मेडिकल रिप्रजेन्टेटिव को मिले कानूनों को सरकार समाप्त कर रही है, जिसके कारण कम्पनियां मेडिकल रिप्रजेन्टेटिव पर अनैतिक कार्यों के लिए दबाव बना रही है। इलेक्ट्रानिक डिवाइस के द्वारा मेडिकल रिप्रजेन्टेटिव की निगरानी की जा रही है व अनेकों प्रकार से प्रताड़ित किया जा रहा है, जिसके कारण अब तक कई मेडिकल रिप्रजेन्टेटिव आत्महत्या कर चुके हैं। भारत सरकार की गलत नीतियों के कारण दवाओं के दाम में बेतहाशा वृद्धि हो रही है, जिसके कारण जीवन रक्षक दवाएं आम जनता की पहुंच से बाहर है। सरकार की गलत नीतियों के कारण जहां जेनेरिक दवा का मूल्य 20 रूपया है और एमआरपी 200 रुपया है। इस पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है। इस अवसर पर यूपी एमएसआरए के राज्य कार्यकारिणी सदस्य सुभाष सिंह, इकाई सचिव विनय कृष्ण अस्थाना, इकाई अध्यक्ष प्रशांत सिंह, धनन्जय सिंह, विमल श्रीवास्तव, सुधीर श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed