फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   people were suffering due to heavy rain

भारी बारिश से लोग रहे बेहाल

Thu, 16 Sep 2021 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
people were suffering due to heavy rain
आजमगढ़। मौसम के बदले तेवर ने तीसरे दिन बृहस्पतिवार को आमजनमानस को पूरी तरह प्रभावित कर दिया। आसमान में बादल छाए रहे। दिनभर कभी तेज तो कभी धीमी गति से बारिश होती रही। जिसके कारण लोगों को भगवान सूरज का दर्शन तक नहीं मिल सका। आलम यह रहा कि अलसुबह से ही रुक रुक कर हो रही रिमझिम बारिश देरशाम तक जारी रही।
विज्ञापन

जिसके कारण लोग घरों में ही दुबके रहे। बच्चों को स्कूलों तक पहुंचाने में अभिभावकों को फजीहतों का सामना करना पड़ा, स्कूलों में बच्चों की भी संख्या कम ही देखने को मिली। वहीं दूसरी तरफ नौकरीपेशा, कामकाजी लोग रेनकोट आदि का सहारा लेकर किसी तरह अपने कार्यालयों तक पहुंच सकें। रोडवेज, रेलवे स्टेशनों और चौराहे, तिराहे पर रास्ते में फंसे यात्रियों को अच्छी खासी जहमत उठानी पड़ी। आमजनता की हजार परेशानियों के बीच इस बारिश की सबसे ज्यादा खुशी अन्नदाताओं के चेहरे पर देखने को मिली। किसान खुश नजर आए और खेतों में उतरे और पानी को सहेजने का कार्य शुरू कर दिया। बारिश से सबसे ज्यादा प्रभावित शहरवासी हुए। मुख्यालय से लगायत नगरीय क्षेत्रों की गड्ढायुुक्त सड़कों में भारी जलजमाव देखने को मिला। हालांकि बारिश के कारण कम लोग ही सड़कों पर थे लेकिन उन्हें भी इन गड्ढायुक्त सड़कों में बच-बचा कर ही पार करना पड़ा।
विज्ञापन

सड़क पर गिरे पेड़ से लगा घंटों जाम
महाराजगंज। विकास खंड के महाराजगंज-बिलरियागंज मार्ग पर रुपयनपुर स्थित पुल के पास बृहस्पतिवार की दोपहर बबूल का पेड़ मुख्य मार्ग पर गिर गया। जिसके कारण मुख्य मार्ग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। आवागमन की जगह न होने के कारण घंटों जाम लगा रहा। लगभग दो घंटे बाद पेड़ को काटकर मुख्य मार्ग से हटाया गया तब जाकर वाहनों की आवाजाही शुरू हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सब्जी की फसलों को नुकसान, धान की फसलों को फायदा
आजमगढ़। उपकृषि निदेशक संगम सिंह ने बताया कि इस बरसात से सब्जी की फसलों को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। लेकिन यह बारिश धान की फसलों के लिए लाभकारी है। गन्ने की फसल को भी इस बरसात से फायदा हुआ है।

बुधवार की अपेक्षा बृहस्पतिवार को हुई जोरदार बारिश
आजमगढ़। जनपद में विगत दो दिनों से लगातार बारिश का क्रम जारी है। मंगलवार को जनपद में जहां 4.21 मिमी बारिश हुई थी। वहीं बुधवार को जनपद में कुल 5.28 मिमी बारिश हुई। लेकिन बृहस्पतिवार की सुबह से धीमी गति से शुरू हुई बारिश दोपहर बाद झमाझम बारिश में तब्दील हो गई। जिसका परिणाम रहा कि बृहस्पतिवार को जनपद में कुल 39.73 मिमी बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed