{"_id":"993f0de8e505e6855cc9d01232713491","slug":"people-were-disturbed-by-untoward-fear-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनहोनी की आशंका से सहम गए शहरवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनहोनी की आशंका से सहम गए शहरवासी
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Tue, 07 Apr 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सोमवार को पुलिस लाइन परिसर में शाम चार बजे से रात आठ बजे तकदंगा नियत्रण रिहर्सल का आयोजन किया गया। इसमें जिले के सभी थानाध्यक्षों के साथ उपनिरीक्षकों, सीओ सहित अन्य सभी अधिकारियों ने भाग लिया। रिहर्सल का नेतृत्व खुद एसपी आकाश कुलहरि कर रहे थे।
पुलिस लाइन से लेकर नगर क्षेत्र में भारी संख्या में फोर्स की तैनाती होने से नगर क्षेत्र में हड़कंप की स्थित उत्पन्न हो गई। इस रिहर्सल से नगरवासी सहम गए। जानकारी करने के लिए लोग अखबार के दफ्तरों में संपर्क साधे।
एसपी ने बताया कि इसके पीछे उद्देश्य सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील मुहल्लों और अफवाह फैलाने वालों की जानकारी करना था। एलआईयू की सूचना के आधार पर फोर्स ने चक्रमण किया।
विज्ञापन
कहा कि एलआईयू के साथ-साथ कोतवाली प्रभारी और क्षेत्राधिकारी नगर तथा उपनिरीक्षक यातायात नगर को भी नगर में होने वाली गतिविधियों की जानकारी एकत्र करने की जरूरत है। इस दौरान पूरा नगर क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दील हो गया था। इस दौरान नगर क्षेत्र के विभिन्न तिराहों और चौराहों पर चेकिंग भी गई। तैनात जवान बाडी प्रोटेक्टर के साथ तैनात किए थे।