फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   People traveling by bus on Holi should not worry roadways are ready

Azamgarh News : होली पर बस यात्रा करने वाले न हों परेशान, रोडवेज तैयार, यात्रियों को मिलेंगी हर समय सुविधा

Wed, 12 Mar 2025 12:09 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Wed, 12 Mar 2025 12:09 PM IST
सार

होली पर्व को लेकर इस बार परिवहन निगम पूरी तरह से तैयार है। एक ओर जहां अपने घर की ओर लौटने वालों की संख्या बढ़ती हुई नजर आ रही है वहीं किसी भी यात्री को असुविधा न हो इसके लिए भी पूरा प्रयास किया जा रहा है।
 

विज्ञापन
People traveling by bus on Holi should not worry roadways are ready
रोडवेज बस स्टैंड पर खड़ी बसें। संवाद

विस्तार

होली का त्योहार नजदीक आते ही परदेस में रहने वाले लोगों का लौटना शुरू हो गया है। दिल्ली, गाजियाबाद से आने वालों की संख्या बढ़ी है। त्योहार को देखते हुए परिवहन निगम ने भी अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इसके तहत सभी रूटों पर बसें लगा दी गई हैं। ताकि किसी को परेशानी न हो। विभाग की माने तो त्योहार के नजदीक बसों की संख्या और बढ़ाई जा सकती है।

विज्ञापन


आजमगढ़ परिक्षेत्र में कुल सात डिपो का संचालन होता है। इन डिपो से कुल 543 निगम और अनुबंधित बसें शामिल है। इसमें आजमगढ़ डिपो से 115 बस, डा. अंबेडकर नगर की 102, बलिया 92, बेल्थरा रोड 56, दोहरीघाट 58, मऊ 68 व शाहगंज डिपो में 52 रोडवेज की बसें हैं। उक्त सभी बसों को ठीक कराते हुए उन्हें होली के लिए तैयार किया गया है।
विज्ञापन


सभी बसों को परिसर में खड़ा किया गया है, जहां के लिए यात्री हो जाएंगे वहां बसें तत्काल चलाई जाएंगी। आरएम मनोज कुमार वाजपेयी ने इसके लिए चालक-परिचालकों को दिशा निर्देश दे दिए हैं। उन्हें बता दिया गया है कि सफर के दौरान सावधानी बरतें। कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। सभी यात्रियों का ध्यान रखें। उन्होंने बताया कि दिल्ली-आजमगढ़ रूट पर इधर से जाने वालों की संख्या ना के बराबर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


होली बाद यहां से भीड़ निकलने की संभावना है। तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। हमारे पास बसें पर्याप्त मात्रा में है। जहां के लिए भी यात्री अधिक होंगे तत्काल वहां के लिए बसें बढ़ा दी जाएगी। यात्रियों को किसी प्रकार की समस्या नहीं होगी। हालांकि अभी आने वालों की भीड़ है। यहां से जाने वालों की भीड़ होली के बाद बढ़ेगी जब लोग काम पर लौटेंगे।- मनोज कुमार वाजपेयी, आरएम आजमगढ़।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed