फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   People traffickers timber rescue station

थाने से लकड़ी तस्कर को छुड़ा ले गए लोग

Mon, 04 May 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Mon, 04 May 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
People traffickers timber rescue station
प्रतिबंधित पेड़ काटने के मामले में गिरफ्तार किए गए एक आरोपी को गंभीरपुर पुलिस की हिरासत से रविवार की दोपहर दर्जनों की संख्या में थाने पहुंचे गांव के लोग फिल्मी स्टाइल में छुड़ा ले गए। लाठी-डंडे से लैस ग्रामीणों को देख थाने में मौजूद सिपाही सहम गए। विरोध करने पर सिपाहियों के साथ ग्रामीणों की धक्कामुक्की भी हुई। घटना की सूचना से महकमे में हड़कंप मच गया। एएसपी ग्रामीण सहित कई अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच-पड़ताल में जुट गए।
विज्ञापन


गंभीरपुर थाने के मगरावां गांव निवासी मुकिम पुत्र शमीम रविवार को अपने गांव में प्रतिबंधित पेड़ कटवा रहा था। इसकी शिकायत पुलिस को मिली तो थानाध्यक्ष अनिल प्रकाश सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देख अन्य आरोपी तो फरार हो गए। लेकिन पुलिस ने मुकीम को दबोच लिया। उसे हिरासत में लेकर थाने में बैठा दिया गया। इसके बाद एसओ अन्य आरोपियों की तलाश में बाहर निकल गए।
विज्ञापन


थाने में पहरेदार के अलावा अन्य सिपाही मौजूद थे। शाम करीब छह बजे दर्जनों की संख्या में गांव के लोग पहुंचे। भारी संख्या में लोगों को देखकर सिपाही समह गए। इस दौरान लोगों के हाथ में लाठी-डंडा के अलावा असलहे भी मौजूद थे। भारी संख्या में थाने पहुंचे ग्रामीणों ने थाने में बैठाए गए आरोपी मुकीम को छुड़ा लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही विरोध करनेवालों को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस हिरासत से आरोपी को लेकर जाने की सूचना से हलाकान एसओ भागकर थाने पहुंचे और घटनाक्रम से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। बता दें कि गंभीरपुर थाना क्षेत्र में लकड़ी तस्करों का जिले में इन दिनों आतंक चल रहा है। यह लोग धड़ल्ले से प्रतिबंधित पेड़ों को काटकर उठा ले जा रहे हैं। लकड़ी तस्करों के भय के चलते ज्यादातर लोग इनके विरुद्ध आवाज तक नहीं उठाते। बता दें कि 2011 में लकड़ी तस्कर गंभीरपुर थाने पर तैनात सिपाही नित्यानंद सिंह की हत्या भी कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed