{"_id":"607880dd8ebc3ed3075e8432","slug":"people-struggling-with-jam-at-rani-s-inn-due-to-truck-deterioration-azamgarh-news-vns5852318105","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक बिगड़ने से रानी की सराय में जाम से जूझ रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक बिगड़ने से रानी की सराय में जाम से जूझ रहे लोग
विज्ञापन

रानी की सराय। कस्बा के मध्य बाजार में गुरुवार को ट्रक का पहिया खराब होने से पूरा दिन आवागमन बाधित रहा। पूरे दिन लोग जाम से जूझते रहे। पूरा कस्बा दिन जाम से परेशान रहा। समाचार लिखे जाने तक ट्रक की मरम्मत नहीं हो सकी थी और कस्बा जाम से जूझ रहा था।
स्थानीय कस्बा के राजा गली के सामने लोडेड वाहन का पहिया गुरूवार की सुबह को अचानक खराब हो गया। देखते
ही देखते आजमगढ़ की तरफ कोटवा तक और वाराणसी की ओर चेकपोस्ट तक गाडिय़ों की लंबी कतार लग गई। दिन भर कस्बा जाम से जूझता रहा। इस दौरान एक एंबुलेंस जाम में फंस गई। किसी तरह से एंबुलेंस को जाम से बाहर निकाला गया। लेकिन अन्य वाहन पूरे दिन जाम में फंसकर रेंगते रहे। मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम को खुलवाना चाहा लेकिन बिगड़े ट्रक के कारण वह भी खुद को असहाय महसूस करने लगी। लेकिन पुलिस ने एक तरफ से गाड़ियों को रोककर दूसरी तरफ की गाड़ियों को छोड़ना शुरू किया। समाचार लिखे जाने तक ट्रक की मरम्मत नहीं हो सकी थी और पूरा कस्बा जाम की समस्या से जूझ रहा था।