फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   People of the society reached the police station after making indecent comments

Azamgarh News: अभद्र टिप्पणी करने पर समाज के लोग पहुंचे थाने

Sat, 21 Jun 2025 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
People of the society reached the police station after making indecent comments
अहरौला। क्षेत्र के भंवरूपुर गांव निवासी संचित राय व कोदईपुरा ग्राम प्रधान आशीष राय सहित भुमिहार समाज व अन्य समाज के लोग शुक्रवार को अहरौला थाने पर पहुंचे। सपा सांसद दरोगा सरोज पर भूमिहार समाज पर अभद्र टिप्पणी का आरोप लगाते हुए तहरीर देकर जातीय द्वेष फैलाने को लेकर कार्रवाई की मांग की। शिकायतकर्ता संचित राय ने बताया कि आठ जून को पश्चिमपट्टी गांव में लालगंज सांसद दरोगा प्रसाद सरोज एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे थे। उस दौरान नूमिहार समाज के एक व्यक्ति ने जनहित से जुड़ी कुछ मांगें रखीं। आरोप है कि उसके बाद सांसद दरोगा सरोज ने भूमिहार समाज पर कई तरह की अभद्र व जातिगत टिप्पणी किया। इससे भूमिहार समाज के लोग आहत हुए हैं। थाने में जातिगत टिप्पणी करने पर कार्रवाई की मांग किया। कार्रवाई न होने पर उच्चाधिकारियों से शिकायत करेंगे। इस सबंध में थानाध्यक्ष अहरौला प्रदीप कुमार ने बताया कि पत्र मिला है। इसमें लिखी बात कितनी सत्य है देखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed