{"_id":"60e094318ebc3ec1ff08fe98","slug":"people-jammed-the-road-demanding-to-replace-the-burnt-transformer-azamgarh-news-vns5984470125","type":"story","status":"publish","title_hn":"जले ट्रांसफार्मर को बदलवाने की मांग को लेकर लोगों ने किया सड़क जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जले ट्रांसफार्मर को बदलवाने की मांग को लेकर लोगों ने किया सड़क जाम
विज्ञापन
अंबारी। माहुल नगर पंचायत में 20 दिनों से जले ट्रांसफार्मर को बदलवाने की मांग को लेकर शनिवार की दोपहर ढाई बजे लोग सड़क पर उतर गए। माहुल-अंबारी मार्ग जाम कर विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। एक घंटे तक लगे जाम के चलते मार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने 48 घंटे में ट्रांसफार्मर लगवाने के आश्वासन पर जाम समाप्त कराया।
नगर पंचायत माहुल के वार्ड नंबर पांच सरदार वल्लभ भाई पटेल नगर में लगा दस केवीए के ट्रांसफार्मर के जलने से पिछले 20 दिनों से सौ घरों में अंधेरा है। पानी को लेकर हाहाकार मचा है। सुनवाई न होने पर गुस्साएं सैकड़ों लोग शनिवार को दिन में ढाई बजे माहुल-अंबारी मार्ग को जाम कर दिया। जाम की सूचना पर माहुल चौकी प्रभारी विजय प्रकाश मौर्य मय फोर्स मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण डटे रहे। ग्रामीणों का कहना था कि 20 दिन हो गए। हम लोग विभाग का चक्कर काट रहे हैं, लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। इस भीषण गर्मी में सभी बेहाल हो गए हैं। सबसे बड़ी समस्या शुद्ध पानी को लेकर हो रही है। लोगों ने चौकी प्रभारी से कहा कि जब तक ट्रांसफार्मर लग नहीं जाता है हम लोग रास्ता नहीं खोलेंगे। इस दौरान ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। जाम से दोनों तरफ गाड़ियों की लाइन लग गई। इस दौरान मौके पर पहुंचे पूर्व प्रधान लियाकत अली और चौकी प्रभारी के मनाने के बाद 48 घंटे में ट्रांसफार्मर लगवाने के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया। एक घंटे तक जाम रहने से अंबारी, शाहगंज, बुढ़नपुर, अहरौला, दीदारगंज आदि मार्गो पर भी वाहनों का आवागमन ठप हो गया था। जाम करने वालों में रीता बिंद, प्रेमा बिंद, सावित्री, जमालु, जयराम, रामजीत, ओमप्रकाश, सुरेश, विश्वदीप, शीला, गीता, सरिता, बबिता, राहुल, महेंद्र, योगेंद्र आदि लोग शामिल रहे।