फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   People got angry when the policemen were wearing shoes on the stage of Ramlila.

रामलीला के मंच पर जूता पहन चढ़े दरोगा तो भड़क उठे लोग

Fri, 15 Oct 2021 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
People got angry when the policemen were wearing shoes on the stage of Ramlila.
देवगांव त्रिमुहानी पर स्थित रामलीला के मंच पर बुधवार की रात चल रहे अश्लील डांस को एक दरोगा ने रुकवा दिया। दरोगा जूता पहन कर ही रामलीला के मंच पर चढ़ गए थे। जिस पर मौजूद लोग भड़क उठे और हंगामा करने लगे। सूचना पर पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष, सीओ आदि पहुंच गए और लोगों को समझा बुझा का शांत कराया।
विज्ञापन

देवगांव कोतवाली से कुछ दूरी पर स्थित त्रिमुहानी पर रामलीला होती है। बुधवार की रात रामलीला शुरू होने के पूर्व गांव का ही एक युवक महिला का वेश में मंच पर अश्लील गानों पर डांस कर रहा था। इसी दौरान देवगांव कोतवाली पर तैनात दरोगा अनुपम जायसवाल मौके पर पहुंचे और जूता पहने हुए मंच पर पहुंच कर डांस को रुकवा दिया। इस पर आयोजन समिति के साथ ही दर्शक भड़क उठे और हंगामा करने लगे। जानकारी होते ही सीओ मनोज रघुवंशी भी पहुंच गए। पुलिस के समझाने का कोई असर लोगों पर नहीं हो रहा था। सूचना मिलने पर भाजपा जिलाध्यक्ष लालगंज ऋषिकांत राय भी मौके पर पहुंच गए और हस्तक्षेप कर किसी तरह लोगों को शांत कराया। एक घंटे की तकझक के बाद मामला शांत हुआ और रामलीला का मंचन शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed