फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   People cast their sample votes through EVMs

ईवीएम से लोगों ने डाले सैंपल वोट

Sun, 02 Jan 2022 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
People cast their sample votes through EVMs
मेजवां। फूलपुर तहसील परिसर में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान समाधान दिवस पर आए फरियादियों, ग्रामीणों आदि से ईवीएम पर सैंपल वोट डलवाकर उसकी सत्यता को जांची गई। इस दौरान ईवीएम से सैंपल वोट डालने की उत्सुकता लोगों में देखने को मिली।
विज्ञापन

एसडीएम ज्ञानचंद गुप्ता और तहसीलदार संजय चौहान की देखरेख में यह अभियान चलाया गया। मतदाता जागरूकता अभियान के दौरान अधिकारियों ने 18-19 साल की आयु के छात्र-छात्राओं को ईवीएम से कैसे वोट डाले की जानकारी दी। लोगों ने ईवीएम का बटन दबाकर उसकी सत्यता को परखा। प्रशिक्षण प्रभारी जयनेंद्र प्रसाद, हरिमोहन तिवारी, नागेंद्र प्रसाद, संजय राय ने लोगों को ईवीएम मशीन से मतदान करने के प्रति जागरूक किया। एसडीएम ने बताया कि समस्त विधानसभा क्षेत्रों में लोगों को ईवीएम के साथ मतदान के प्रति जागरूक किया जा रहा है। फूलपुर तहसील में सात दिसंबर से चलाए जा रहे ईवीएम, वीवी पैट से मतदान करने के मद्देनजर लगभग 900 से अधिक लोगों जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed