फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   People blocked the road due to the decaying road

खस्ताहाल सड़क को लेकर लोगों ने लगाया जाम

Tue, 08 Jun 2021 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
People blocked the road due to the decaying road
आजमगढ़-वाराणसी मार्ग की मरम्मत कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने मंगलवार को चकिया भगवानपुर तिराहे पर जाम लगा दिया। सूचना पाकर चौकी इंचार्ज अनिल सिंह मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों को समझाकर जाम समाप्त कराया। इसके बाद व्यापारियों ने तहसील पहुंचकर एसडीएम को ज्ञापन सौंप कर सड़क मरम्मत की मांग की। एसडीएम ने अधिकारियों से वार्ता कर जल्द मरम्मत कराने का आश्वासन दिया। आजमगढ़-वाराणसी मुख्य मार्ग पर लालगंज बाईपास मार्ग से मसीरपुर तक, देवगांव बाजार से बुढऊ बाबा मंदिर तक व गोसाई की बाजार में सड़क की हालत ऐसी है इस पर गाड़ियां हिचकोले खाते हुए गुजरती हैं। चक्काजाम के कारण दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। ज्ञापन सौंपने वालों में अशोक प्रजापति, विजय जायसवाल, चंदन सेठ, उमेश गुप्ता, रूपचंद, अनिल चौहान, जय हिंद गुप्ता, सिंटू राजभर आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed